माता-पिता बना बॉलीवुड का ये स्टार कपल, एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म
माता-पिता बना बॉलीवुड का ये स्टार कपल, एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर स्टार कपल इशिता दत्ता एवं वत्सल सेठ के घर नन्हा मेहमान आ गया है। दोनों के बेटे का जन्म हुआ है। वैसे दोनों स्टार्स ने इस बारे में कुछ पोस्ट नहीं किया है, मगर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों मम्मी-पापा बन गए हैं। इतना ही नहीं दोस्त और प्रशंसक भी दोनों को बधाई दे रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इशिता को शुक्रवार को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया जाएगा। इशिता की हेल्थ के बारे में बताते हुए एक वेबसाइट ने लिखा कि बेबी और मां दोनों ठीक हैं। वह शुक्रवार को डिस्चार्ज होंगी। पूरा परिवार इस समय बहुत खुश है।

बता दें कि हाल ही में इशिता ने बेबी बंप के साथ तस्वीर साझा की थी और लिखा था कि ओके प्रेग्नेंसी का आखिरी महीना सरल नहीं होता है। कुछ दिनों पहले ही इशिता की मां ने उनके लिए ट्रेडिशनल बेबी शावर रखा था। इस के चलते इशिता ने पिंक बनारसी पहना था जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं। वीडियो साझा कर इशिता ने लिखा था, 'गोध भराई सेरेमनी। सेरेमनी के कुछ खूबसूरत पल। आप भी के प्यार और आशीर्वाद के लिए थैंक्यू।'

बता दें कि कुछ वक़्त की डेटिंग के पश्चात् इशिता और वत्सल ने 28 नवंबर 2017 को शादी की थी। इसी वर्ष 31 मार्च को दोनों ने इशिता की प्रेग्नेंसी की घोषणा की तथा अब दोनों माता-पिता बन गए हैं। दोनों अपने पहले बेबी के लिए बहुत उत्साहित हैं। इशिता वर्ष 2022 में फिल्म दृश्यम 2 में दिखाई दी थीं। फिल्म में उन्होंने अजय देवगन की बेटी की भूमिका निभाई थी। फिल्म ब्लॉकबस्टर थी। 

जवान में दिखेगा शाहरुख खान का नया 'हुनर', जानकर झूम उठेंगे फैंस

आलिया-रणबीर की शादी को बॉलीवुड की इस अदाकारा ने बताया 'फेक', पेश किए सबूत

दुनिया भर में लोगों का दिल जीत रहे बॉलीवुड के गाने

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -