आपको रुला देगा पवन सिंह का ये गाना, फैंस कर रहे है पसंद
आपको रुला देगा पवन सिंह का ये गाना, फैंस कर रहे है पसंद
Share:

भोजपुरी फिल्मों के जाने माने मशहूर एक्टर और गायक पवन सिंह को अक्सर धमाकेदार गानों में देखा जाता है। जहां वह अपनी आवाज का जादू चलाते हैं। साथ ही डांस से समां बांध देते हैं। इस बार उनका एक इमोशनल गाना बेवफाई के आंसू वायरल हो गया है। यह फिल्म बेवफा सनम का गाना है। उनके साथ इसमें एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा हैं। गाने को यूट्यूब पर म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी चैनल पर लॉन्च किया गया है।

पवन सिंह ने गाने को आवाज दी है। इसके लिरिक्स रजनीश मिश्रा ने लिखे हैं तथा म्यूजिक भी रजनीश मिश्रा ने ही दिया है। उन्होंने इसे निर्देशित भी किया है। भोजपुरी गानों पर अक्सर अश्लीलता का आरोप लगता है मगर पवन सिंह का यह गाना दिखाता है कि अच्छे गाने भी बनाए जा सकते हैं। वीडियो को एक खूबसूरत लोकेशन पर फिल्माया गया है। इसमें वह अपनी पत्नी को मनाते हुए दिखाते हैं। गानों के लिरिक्स के माध्यम से वह बताते हैं कि वह भी इंसान हैं तथा उनसे गलती हो सकती है। वह इस प्रकार से चुप नहीं रहे। पवन सिंह गाने में अपनी गलती मानते हुए बोलते हैं कि उन्होंने बेवफाई के आंसू दिए हैं। 

वही इस फिल्म को जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है। हालांकि पवन सिंह के गानों को आमतौर पर जितने ताबड़तोड़ व्यूज प्राप्त होते है उससे यह गाना बहुत पीछे रह गया है। 23 जुलाई को गाना यूट्यूब पर रिलीज किया गया हैं, वही ये गाना लाखों व्यूज पा चूका है। जबकि पवन सिंह के गानों के व्यूज करोड़ों तक में चले जाते हैं। 

मोनालिसा के नए फोटोशूट ने फैंस को किया दीवाना, दिल थामकर देंखे तस्वीरें

इंटरनेट पर छाया नीलकमल सिंह का पार्टी सॉन्ग, यहाँ देंखे VIDEO

विवादों में घिरा पवन सिंह का ये गाना, लगा चोरी का आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -