विवादों में घिरा पवन सिंह का ये गाना, लगा चोरी का आरोप
विवादों में घिरा पवन सिंह का ये गाना, लगा चोरी का आरोप
Share:

जाने माने मशहूर भोजपुरी स्टार पवन सिंह को उनके गाने 'लॉलीपॉप लागेलू' के लिए जाना जाता है। वैसे तो पवन सिंह ने करियर में एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए हैं किन्तु 'लॉलीपॉप लागेलू' गाना उनकी पहचान बन चुका है। एक बार फिर से भोजपुरी अभिनेता नए गाने 'तू हमार देख' के साथ प्रशंसकों के सामने हाजिर हैं। पवन सिंह का कोई भी गाना हो आते ही चार्टबस्टर लिस्ट में छा जाता है। ऐसे में यह कैसे पीछे रह जाता है। यूट्यूब पर 'तू हमार देख' नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है।

पवन सिंह के साथ इस गाने में सौम्या पांडे हैं। दोनों के बीच कभी प्यार तो कभी नोक-झोंक दिखाया गया है। गाने को पवन सिंह के साथ भोजपुरी की मशहूर गायिका शिल्पी राज ने गाया है। इसके लिरिक्स सत्यवीर सिंह ने लिखे हैं तथा म्यूजिक रौशन रॉक ने दिए हैं। वीडियो को रवि पंडित ने निर्देशित किया है तथा कोरियोग्राफर विशाल गुप्ता हैं।

गाना यूट्यूब के VYRL भोजपुरी चैनल पर आया है। रिलीज के एक दिन में इसे 30 लाख से अधिक व्यूज प्राप्त हो चुके हैं। पवन सिंह और सौम्या पांडे ने अपने शानदार डांस से प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। गाने को जहां एक तबका पसंद कर रहा है तो सोशल मीडिया पर कई लोगों ने पवन सिंह पर गाना चोरी का आरोप लगाया है। दरअसल कई यूजर्स को लगा कि इसी से मिलते-जुलते लिरिक्स का गाना 5 महीने पहले आया था। उसे भोजपुरी के एक अन्य गायक लड्डू सिंह और शिल्पी राज ने गाया। वही इस पर लोगों ने कई सवाल उठाए है।  

'कभी डरा देते हैं तो कभी जयकारा लगवा देते हैं…', ‘आदिपुरुष’ पर बोली ‘का बा’ फेम नेहा सिंह

अरविंद अकेला कल्लू ने नए गानें ने मचाया धमाल, फैंस ने लुटाया प्यार

एक बार फिर पर्दे पर साथ दिखेगी मोनालिसा और पवन सिंह की जोड़ी, पोस्ट देख झूमे फैंस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -