नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता की चैंपियन बनी ये बॉक्सर
नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता की चैंपियन बनी ये बॉक्सर
Share:

राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में शिव थापा और मोहम्मद हुसामुद्दीन ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। इसके साथ सेना ने निरंतर दूसरी बार खिताब को अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की है। सेना ने 10 पदक हासिल कर लिए है। रिकॉर्ड छह बार के एशियाई पदक विजेता शिव थापा ने रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के अंकित नरवाल को 5-0 के अंतर से हराकर 63.5 किग्रा भारवर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया। अंकित ने 2021 विश्व युवा चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था।

हालांकि, हुसामुद्दीन को 57 किग्रा वर्ग के फाइनल में RSPB के सचिन पर जीत हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत भी करनी पड़ गई है। सचिन 2016 में विश्व युवा चैंपियन बने थे। हुसामुद्दीन को पिछले वर्ष के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, इस बार दो बार के राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदक विजेता ने 4-1 खिताबी मुकाबला अपने नाम भी कर चुके है। एशियाई चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता नरेंद्र को 92 किलोग्राम भारवर्ग में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता सागर ने वाकओवर भी दे चुके है। सागर चोट की वजह से खिताबी मुकाबला नहीं खेल पाए है।  

हसामुद्दीन और नरेंद्र के अलावा सेना के मुक्केबाजों ने प्रतियोगिता के अंतिम दिन कुल छह गोल्ड मेडल, एक रजत और तीन कांस्य पदक जीते। विश्वामित्र चोंगथम (51 किग्रा), सचिन (54 किग्रा), आकाश (67 किग्रा) और सुमित (75 किग्रा) ने गोल्ड मेडल अपने  नाम कर लिए है। RSPB की टीम दो गोल्ड, तीन रजत और दो कांस्य के साथ दूसरे स्थान पर बनी रही है। वहीं, पंजाब की टीम एक गोल्ड मेडल, दो रजत और छह कांस्य के साथ तीसरे स्थान पर रही। अभिमन्यु लौरा (80 किग्रा) और नवीन कुमार (92 किग्रा) ने कड़े मुकाबले में जीत के साथ अपने अभियान का अंत भी कर दिया है। दोनों ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। इस प्रतियोगिता में 13 भार वर्ग में 386 मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया है।

ठंड में बिपाशा बसु की इन तस्वीरों ने बढ़ाई गर्मी

माँ बनने जा रही है ये मशहूर टेनिस खिलाड़ी

पेले के बाद अब इस मशहूर फुटबॉलर ने दुनिया को कहा अलविदा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -