कॉमेडियन बनना चाहता था ये शख्स, अब पंखे से लटककर कर दे दी जान
कॉमेडियन बनना चाहता था ये शख्स, अब पंखे से लटककर कर दे दी जान
Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में BCA के एक विद्यार्थी ने पंखे से लटककर खुदखुशी कर ली। मृतक कॉलेज छात्र था। वह कॉमेडियन बनना चाहता था। कहा जा रहा है कि वह कुछ दिनों से तनाव में रह रहा था। मामला पिपलानी क्षेत्र का है। पिपलानी पुलिस के अनुसार, मूल तौर पर देवास का रहने वाला 21 वर्ष का जयप्रकाश अहिरवार BCA की पढ़ाई कर रहा था। उसके साथ दो अन्य दोस्त भी रहता था। वह भोपाल में रहकर हाई-प्रोफाइल लाइफस्टाइल जीने का आदी हो गया था। उसे घर से पढ़ाई के लिए जो रुपए मिलते थे, उन्हें वह पढ़ाई में खर्च नहीं करता था।

वही उस रूपये को अपने रहन-सहन पर खर्च करता था। बीते एक वर्ष से उसने घर से रुपए तो लिए, मगर एक भी दिन कॉलेज नहीं गया। मंगलवार की रात उसके दोनों दोस्त चाय पीने पास की एक दुकान पर गए हुए थे। इसी के चलते जयप्रकाश ने फांसी लगा ली। दोस्त जब वापस घर आए, तो देखा जयप्रकाश पंखे से लटका हुआ था। तत्पश्चात, दोस्त उसे लेकर चिकित्सालय गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इसके पश्चात् शव का पोस्टमार्टम कराकर घरवालों को सौंप दिया है।

पुलिस के अनुसार, मृतक जयप्रकाश कॉमेडियन बनना चाहता था। कुछ वक़्त पहले वह दिल्ली में ऑडिशन भी देकर आया था। लेकिन, वहां उसका चयन नहीं हुआ। इसके बाद से ही जयप्रकाश तनाव में रहने लगा था। साथ ही अपने मित्रों से भी अधिक कुछ बोलता नहीं था। हमेशा कुछ न कुछ सोचता रहता था।

'लिव-इन पर लगनी चाहिए रोक', श्रद्धा हत्याकांड पर केंद्रीय मंत्री का आया बड़ा बयान

सपा MLA इरफ़ान सोलंकी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, दंगा भड़काने, आगज़नी करने के आरोप

दुखद ! खेत में सो रही थी दो बच्चियां, अचानक कंबाइन मशीन आई और टुकड़े-टुकड़े हो गया शरीर

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -