पाकिस्तानियों के समर्थन में उत्तरी बॉलीवुड की ये अदाकारा, वीडियो शेयर कर बढ़ाया हौंसला
पाकिस्तानियों के समर्थन में उत्तरी बॉलीवुड की ये अदाकारा, वीडियो शेयर कर बढ़ाया हौंसला
Share:

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान (Imran Khan) को पिछले दिन गिरफ्तार किया गया है। उन्हें अदालत के बाहर से पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा गिरफ्तार किया गया था। वही अब उनकी गिरफ्तारी पर बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत (Rakhi Sawant) पाकिस्तानियों का हौंसला बढ़ाते हुए दिखाई दी हैं तथा उनके समर्थन में उतरने की बात भी कही है।

सोशल मीडिया पर राखी सावंत का नया वीडियो सामने आया है। इसमें वो पाकिस्तानियों को निंद से जगा रही हैं तथा इमरान खान के प्रोटेस्ट करने की बात की है। वीडियो में राखी को बोलते हुए सुना जा सकता है कि ‘आवाज बुलंद करो, पाकिस्तानियों जागो, इमरान खान को छुड़ाओ, जाओ कुछ करो… हमारे देश में ऐसा कुछ हुआ होता तो हम सबकी बैंड बजा देते। टिकटॉक पर खेलना बंद करो…जाकर आवाज उठाओ… जाओ उठो पाकिस्तानियों…उठो।’ राखी का ये वीडियो सामने आने के बाद लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

वही राखी के वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ‘धन्यवाद फातिमा…हमारे खान वापस आ गए।’ दूसरे ने लिखा, ‘ये और भारत में दंगे कराकर मानेगी।’ तीसरे ने लिखा, ‘कभी-कभी चुप रहना चाहिए।’ चौथे ने लिखा, ‘तुम आ जाओ बहन हालत कंट्रोल करने।’ इसके साथ ही कई लोगों ने तरह तरह के कमेंट्स किए हैं। बता दे कि पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को गिरफ्तार के पश्चात् सर्वोच्च न्यायालय में पेश किया गया। इस सुनवाई में उन्हें रिहाई मिल गई। साथ ही अदालत की तरफ से इस गिरफ्तारी को अवैध बताया गया है। इमरान खान की गिरफ्तारी के पश्चात् पाकिस्तान के हालात बुरे हो गए थे। उनके समर्थक सड़कों पर उतर आए थे तथा उनकी गिरफ्तारी से बहुत नाराज थे।

उर्फी का नया लुक देखा क्या? बहन डॉली के साथ इस अवतार में आई नजर

जब रामानंद सागर ने जोड़े थे कौवे के आगे हाथ, जबरदस्त है किस्सा

उर्फी जावेद ने उड़ाया अशनीर ग्रोवर का मजाक, जानिए पूरा मामला

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -