पति-पत्नी के विवाद को दूर करता है ये मंत्र
पति-पत्नी के विवाद को दूर करता है ये मंत्र
Share:

जीवन में हर इंसान को वैवाहिक जीवन से गुजरना पड़ता है, जिसमें हर इंसान की चाह होती है कि वह भी वैवाहिक जीवन का सुख भोग सके। और इसी लालसा के चक्कर में वह शादी के बंधन में बंधता है। लेकिन यह जरूरी तो नहीं कि आपका वैवाहिक जीवन सुख-समृध्दि से व्यतीत हो। दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं, जो चाह कर भी अपने वैवाहिक जीवन को संभाल नहीं पाते और रोजाना की पति-पत्नी के बीच खटपट की वजह से यह रिश्ता क्षण भर में टूट जाता है। अगर आपके साथ भी कुछ इस प्रकार की समस्या है और आप दोनो के बीच लड़ाई झगड़ों के अलावा कुछ और होता ही नहीं है, तो इस प्रकार की समस्या के लिए ही आज हम आपको एक ऐसा उपाय बताने जा रहे हैं, जिसे करने के बाद निश्चित ही आप दोनो के झगड़े प्यार मे बदल जाएंगे। दरअसल इसके लिए हम आपको एक मंत्र के बारे में बता रहे हैं, जिसे जपने के बाद आप इस प्रकार की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं, तो चलिए जानते है वह मंत्र और उसका प्रयोग

परिवार के सदस्यों के बीच यदि मतभेद हो, तो आए दिन विवाद होते रहते हैं। यह मतभेद अक्सर पति-पत्नी के बीच होते हैं। कई बार इनके कारण बड़ा विवाद भी हो जाता है। इसका असर परिवार के अन्य सदस्यों पर भी पड़ता है। कई बार आप यह समझ ही नहीं पाते कि इस समस्या से कैसे छुटकारा पाएं? आपकी इस समस्या का हल नीचे लिखे कुंजिका स्त्रोत के मंत्र का नियमित जाप करने से हो सकता है। इस मंत्र का जाप इस प्रकार करें-

मंत्र
धां धी धू धूर्जटे: पत्नी वां वी वू वागधीश्वरी।
क्रां क्रीं क्रूं कालिका देवि शा शीं शू में शुभं कुरू।।

जाप विधि
रोज इस मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए।
जाप लाल चन्दन की माला से करना चाहिए और पूजा के समय कालिका देवी या दुर्गाजी की तस्वीर पर लाल फूल अवश्य चढ़ाएं।

 

'नमः शिवाय' मंत्र के इन रहस्यों से बहुत ही कम लोग परिचित हैं

रक्षा मंत्रालय कि वेबसाइट हैक, चीनी भाषा दिखाई दी

जुलाई 2019 से सख्त हो जाएंगे सड़क सुरक्षा मानक

तो नहीं होगा जीवन में आकस्मिक खर्च

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -