इस मुद्दे पर आधारित है OMG 2!
इस मुद्दे पर आधारित है OMG 2!
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर स्टार्स अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म OMG 2 कुछ दिनों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म का ट्रेलर 3 अगस्त को रिलीज हुआ था, जिसमें गंभीर टॉपिक पर बात होते देखी गई। वही ट्रेलर से अनुमान लगाए जा रहे हैं कि फिल्म की कहानी मास्टरबेशन पर आधारित है। इसी के चलते पंकज त्रिपाठी की भूमिका कांति के बेटे को बदनामी झेलनी पड़ती है। फिर कांति अदालत में केस लड़ते हैं।

वही OMG 2 से पहले बॉलीवुड में कई बार सेक्स, सेक्शुअलिटी एवं पीरियड संग अन्य  गंभीर टॉपिक पर फिल्में बन चुकी हैं। इनमें से एक पैडमैन थी। इस फिल्म में महिलाओं की हेल्थ को लेकर बात की गई थी। फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति पर आधारित थी, जो अपनी पत्नी के लिए पीरियड्स के चलते उपयोग करने को पैड्स बनाता है। आयुष्मान खुराना की फिल्म 'शुभ मंगल सावधान' में erectile dysfunction की समस्या को दिखाया गया था। आयुष्मान फिल्म में इस परेशानी का सामना भी फनी अंदाज में करते हैं। वही प्रीति जिंटा और सैफ आली खान स्टारर फिल्म 'सलाम नमस्ते' वर्ष 2005 में आई थी। इसमें प्री-मैरिटल सेक्स और प्रेग्नेंसी के बारे में बात की गई थी। उस वक़्त इस फिल्म के खूब चर्चे हुए थे। 

वही सोशल मैसेज देने और भारी-भरकम चीजों को हल्के अंदाज में दिखाने का जिम्मा आयुष्मान खुराना ने उठाया हुआ है। उनकी फिल्म 'विक्की डोनर' में स्पर्म डोनेशन पर बात की गई थी। राजकुमार राव की फिल्म 'बधाई दो' में सेक्शुअलिटी पर बात की गई थी। इसमें राजकुमार की भूमिका गे और भूमि पेडनेकर की भूमिका लेस्बियन होती है। दोनों मिलकर अपने परिवार और समाज का सामना करते हैं। तापसी पन्नू की फिल्म 'थप्पड़' मे घरेलू हिंसा के टॉपिक को दिखाया गया था। कपल अपने ढंग से परेशानियों का सामना करता है। फिल्म में तापसी संग पावेल गुलाटी ने काम किया था। 

सलमान खान का लुक देख हैरान हुए फैंस, जानिए क्या है खास?

इन 5 लोगों पर लगे नितिन देसाई को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप, पत्नी ने दर्ज करवाई FIR

पीकू: सत्यजीत रे के लिए एक सिनेमाई श्रद्धांजलि

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -