ये हैं भारत के मिल्क मैन, जिन्होंने देश को बनाया दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक
ये हैं भारत के मिल्क मैन, जिन्होंने देश को बनाया दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक
Share:

नई दि‍ल्‍ली: भारत में श्वेत क्रांति के जनक डॉ. वर्गीज कुरियन का आज जन्मदिवस है। उन्होंने दूध की किल्लत से जूझने वाले देश को विश्व का सबसे अधिक दूध उत्पादन करने वाला देश बनाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। केरल के कोझिकोड में 26 नवंबर 1921 को उनका जन्म  हुआ था। भारत में उनके जन्मदिन को नेशनल मिल्क डे के तौर पर मनाया जाता है और इसकी शुरुआत वर्ष 2014 में की गई थी।

9 सितंबर 2012 को उनका देहांत हो गया। कुरियन के नेतृत्व में चले 'ऑपरेशन फ्लड' के बलबूते ही भारत विश्व का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश बना। उल्लेखनीय है कि भारत का ऑपरेशन फ्लड विश्व का सबसे बड़ा डेयरी डवलमेंट प्रोग्राम था, जिसे भारत में दूध के उत्पादन में बढ़ोतरी हुई। यदि जमीनी स्तर पर देखें तो कुरियन की ये उपलब्धि दूध का उत्पादन बढ़ाने से कहीं अधिक है। कुरियन ने चेन्नई के लोयला कॉलेज से 1940 में विज्ञान में स्नातक किया और चेन्नई के ही जीसी इंजीनियरिंग कॉलेज से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की।

ऑपरेशन फ्लड कार्यक्रम की शुरुआत 1970 में शुरू हुआ था। ऑपरेशन फ्लड ने डेयरी उद्योग से सम्बंधित किसानों को उनके विकास को स्वयं दिशा देने में मदद दी, उनके संसाधनों का नियंत्रण उनके हाथों में दिया। राष्ट्रीय दुग्ध ग्रिड देश के दूध उत्पादकों को 700 से ज्यादा शहरों और नगरों के उपभोक्ताओं से जोड़ता है। अमूल की कामयाबी से अभिभूत होकर तत्कालीन पीएम लाल बहादुर शास्त्री ने अमूल मॉडल को अन्य स्थानों पर फैलाने के लिए राष्ट्रीय दुग्ध विकास बोर्ड (NDDB) का गठन किया और डॉक्टर कुरियन को बोर्ड का अध्यक्ष बनाया था। 

कौन है NCP विधायक दल का नेता? अजित पवार या जयंत पाटिल

अब नहीं रुलाएंगे प्याज के दाम, मिस्र से जल्द आने वाली है 6,090 टन की खेप

सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में जीत हासिल करने की तैयारियों में जुटी साइना नेहवाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -