अनिल और माधुरी की इस फिल्म ने पूरे किए 32 वर्ष, क्या अब मूवी का बनेगा रीमेक
अनिल और माधुरी की इस फिल्म ने पूरे किए 32 वर्ष, क्या अब मूवी का बनेगा रीमेक
Share:

अनिल कपूर की मूवी जमाई राजा 1990 में रिलीज हुई थी। इस मूवी को तो लगभग सभी ने ही देखा होगा। इस मूवी में अनिल कपूर के साथ माधुरी दीक्षित की जोड़ी दिखाई दी थी। जमाई राजा में हेमा मालिनी भी महत्वपूर्ण भूमिका में रही। दर्शकों को  ये मूवी काफी पसंद आई थी और सपरहिट साबित हो चुकी थी। जमाई राजा में माधुरी और अनिल कपूर की जोड़ी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। अब इस फिल्म को लेकर फैंस के लिए एक खुशखबरी भी सुनने के लिए मिली है। 

जमाई राजा का बनेगा रीमेक: जानकारी के मुताबिक मूवी के मेकर्स ने जमाई राजा का रीमेक बनाने का मन बना चुके है। इंडियन प्रोडक्शन हाउस शेमारू एंटरटेनमेंट ने इंडियन मीडिया एंटरटेनमेंट नेटवर्क के साथ हाथ भी मिला चुके है। खबरों का कहना है कि शेमारू एंटरटेनमेंट ने भारत में तकरीबन 400 से अधिक मूवीज बनाई हैं। ये भारत की सबसे पुरानी मनोरंजन कंपनियों में से एक है। 

तेलुगू फिल्म का रीमेक: 'जमाई राजा' तेलुगु फिल्म 'अट्टाकू यामुदु अम्मयिकी मोगुदू' का  हिंदी रीमेक भी कही जा रही थी। इसकी कहानी सास और दामाद पर आधारित थी। क्योंकि ये एक सामाजिक कहानी पर आधारित रही, इसलिए इसे उसी वर्ष तमिल में ‘मप्पीलाई’ के नाम से भी बनाया जा चुका है। तमिल मूवी में रजनीकांत जैसे सितारों ने मुख्य भूमिका भी अदा की थी। संयोग से, दूसरी बार जब ये मूवी तमिल में बनी, तो रजनीकांत के दामाद धनुष ने भूमिका भी अदा की है।

शूटिंग के दौरान अचानक इस एक्ट्रेस को दिखना हो गया बंद, खुद बताया ये किस्सा

इस एक्ट्रेस से नाम जुड़ते ही कुमार सानू की पत्नी ने दे दिया था तलाक

'जो बीत गया, वह बीत गया', यामी गौतम ने फैन को दिया जवाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -