बॉलीवुड के इस मशहूर अभिनेता ने 14 साल से नहीं किया डिनर, चौंकाने वाली है वजह
बॉलीवुड के इस मशहूर अभिनेता ने 14 साल से नहीं किया डिनर, चौंकाने वाली है वजह
Share:

बॉलीवुड के जाने माने मशहूर अभिनेता मनोज बाजपेयी अपने अभिनय के साथ ही फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। मनोज 54 वर्ष की आयु में भी 30 के लगते हैं जिसके लिए वो बहुत मेहनत करते हैं। अपने एक इंटरव्यू में मनोज ने बताया कि उन्होंने 14 वर्षों से डिनर नहीं किया है। उन्होंने यह भी कहा कि लंच के पश्चात् मेरे घर का किचन बंद हो जाता है, किचन में तभी कुछ बनता है, जब हमारी बेटी हॉस्टल से आती है।

उन्होंने बताया कि ऐसा वो अपनी हेल्थ के कारण करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा करने की प्रेरणा उन्हें अपने दादाजी से मिली थी क्योंकि वो बहुत फिट थे। मनोज ने बताया, 'जब मैंने ऐसा शुरू किया तो मेरा वजन नियंत्रित होने लगा। मैं काफी एनर्जेटिक और हेल्दी फील भी करने लगा।' आगे उन्होंने कहा, 'तब मैंने फैसला कि अब मैं इसे ही फॉलो करूंगा।'

वजन घटाने के लिए आजकल इंटरमिटेंट फास्टिंग बहुत लोकप्रिय है, मनोज ने कहा कि वो ऐसा 14 वर्षों से कर रहे हैं। मनोज बाजपेयी ने बताया कि आरम्भ में यह रुटीन फॉलो करने में बहुत कठिनाई हुईं। इसलिए वह भूख मारने के लिए खूब सारा पानी पीते और दो बिस्किट खाते थे। इंटरमिटेंट फास्टिंग में आपको रात के खाने एवं सुबह के ब्रेकफास्ट में कम से कम 13 से 14 घंटे का गैप रखना होता है। वजन कम करने के लिए यह तरीका बीते कुछ वक़्त से दुनिया भर में बहुत लोकप्रिय हो गया है।

दीपिका पादुकोण ने हासिल की एक और बड़ी ग्लोबल अचीवमेंट, झूम उठे फैंस

एक्स-बॉयफ्रेंड्स संग ब्रेकअप पर प्रियंका चोपड़ा ने किए ये बड़े खुलासे

'द केरल स्टोरी' के बाद अब इस फिल्म में नजर आएंगी अदा शर्मा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -