अपने ही टीचर को दिल दे बैठे थी ये मशहूर एक्ट्रेस, आज है पति
अपने ही टीचर को दिल दे बैठे थी ये मशहूर एक्ट्रेस, आज है पति
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री भूमिका चावला आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 21 अगस्त 1978 को नई दिल्ली में हुआ था। उन्होंने सलमान खान के साथ 'तेरे नाम' जैसी हिट मूवी में भी काम किया। इसके बाद भी वे बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने में सफल नहीं हो सकी। आज भूमिका फिल्मी दुनिया से दूर, अपनी निजी जिंदगी व्यस्त हैं। आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनके बारे में कुछ विशेष बातें। 

भूमिका चावला ने अपने करियर का आरम्भ मॉडलिंग के तौर पर किया था। उन्होंने हिंदी फिल्मों के अतिरिक्त तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, भोजपुरी और पंजाबी फिल्मों में भी खूब काम किया है। पंजाबी परिवार में जन्मीं भूमिका की पहली फिल्म Yuvakudu थी। ये एक तेलुगु फिल्म थी। भूमिका ने वर्ष 2001 में फिल्म 'कुशी' में काम किया था। इस फिल्म के लिए भूमिका को फिल्म फेयर बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला था। कुछ वक़्त पश्चात् ही भूमिका इंडस्ट्री का जाना-माना नाम बन गईं। फिर उन्हें फिल्म 'तेरे नाम' में सलमान खान के साथ काम करने का अवसर प्राप्त हुआ। तेरे नाम उस समय की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म थी। 

फिल्म 'तेरे नाम' हिट होने के बाद भूमिका को कई ऑफर प्राप्त हुए। वर्ष 2004 में उन्होंने अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म 'रन' में काम किया। यह फिल्म बॉक्स आफिस पर अपना जलवा नहीं दिखा सकी। इस फिल्म के पश्चात् भूमिका को फिर से एक बार फिल्म 'सिलसिले' तथा 'दिल जो भी कहे' में सलमान के साथ काम करने का अवसर प्राप्त हुआ। मगर दोनों ही फिल्में बुरी तरह फ्लॉप हुईं। बॉलीवुड में सिक्का नहीं चलने के बाद भूमिका ने तेलुगु फिल्मों की ओर रुख किया। तेलुगु में उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, जो सुपरहिट रहीं। वर्ष 2006 में आई भूमिका की फिल्म Sillunu Oru Kaadhal ने पूरी दुनिया में धमाल मचा दिया था। इतना ही नहीं भूमिका ने पंजाबी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम किया। बॉलीवुड छोड़ सभी जगह उन्हें कामयाबी मिली। भूमिका, भरत ठाकुर नाम के एक व्यक्ति के पास योगा सीखा करती थी। बाद में इसी व्यक्ति से भूमिका को प्यार हो गया तथा लगभग 4 वर्ष एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली। भूमिका और भरत की शादी नासिक के देवलानी के एक गुरुद्वारे में हुई थी। भूमिका ने वर्ष 2014 में यानी शादी के 7 वर्ष बाद एक बेटे को जन्म दिया। एक नॉन फिल्मी बैकग्राउंड वाले व्यक्ति से शादी करने वाली भूमिका आज अपनी शादीशुदा जिंदगी एन्जॉय कर रही हैं। अंतिम बार उन्हें फिल्म 'एमएस धोनी' में देखा गया था। 

'अरे भाई जो दिखाना था वो रणवीर ने दिखा दिया-अब तुम भी दिखाओगे क्या', अर्जुन पर भड़कीं शर्लिन चोपड़ा

पति के जन्मदिन पर काजल ने पहना 120000 रुपए का सलवार-कमीज

प्रेग्‍नेंसी पर पहली बार बोलीं बिपाशा, कहा- 'कंसीव करना नहीं था आसान'

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -