'कल्कि 2898 एडी' से सामने आया प्रभास का लुक, वीडियो ने जीता फैंस का दिल
'कल्कि 2898 एडी' से सामने आया प्रभास का लुक, वीडियो ने जीता फैंस का दिल
Share:

वर्ष की सबसे बड़ी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' की प्रतीक्षा हर किसी को बेसब्री से हो रही है। वर्ष 2024 में ये इकलौती फिल्म है, जिसका बजट बहुत हाई है तथा ये प्रोडक्शन के मामले में भी बहुत पैसा खर्च करने वाली है। इस फिल्म को लेकर न जाने कितनी तो अनाउंसमेंट्स हुईं। दर्शकों के आगे, एक-एक करके सेलेब्स का लुक रिवील किया गया और अब हैदराबाद में ग्रैंड इवेंट करके प्रभास का फिल्म से लुक रिवील किया है। 

ग्रैंड इवेंट में ग्रैंड एंट्री मारते हुए प्रभास पर हर किसी की निगाहें टिकी थीं। अपनी बूजी कार ड्राइव करते हुए प्रभास ने एंट्री मारी। इसके चलते के सोशल मीडिया पर तमाम वीडियोज वायरल हो रहे हैं। चारो तरफ पटाखे जल रहे हैं और प्रभास बूजी कार में बैठकर एंट्री मारते दिखाई दे रहे हैं। वहां उपस्थित दर्शक प्रभास के लुक और उनके अंदाज की कायल होती नजर आ रही है। बता दें कि प्रभास ने 'कल्कि 2898 एडी' में उपयोग होने वाली बूजी कार से सभी को रूबरू कराया। ये एक छोटी सी रोबोट कार है जो फिल्म में दिखाई देने वाली है। 

फिल्म के निर्देशक नाग अश्विनी ने बताया कि ये बूजी कार, फिल्म में उपयोग होने वाली सबसे स्मार्ट, एक्साइटिंग और टफ एडिशन है। इसे दिमाग से कन्ट्रोल किया जा सकता है। ये दुनिया की फ्यूचरिस्टिक गाड़ी है। बूजी कार का वॉइसओवर कीर्ति सुरेश ने किया है। प्रभास से पहले अमिताभ बच्चन एवं दीपिका पादुकोण का फिल्म से लुक रिवील किया था। अमिताभ बच्चन फिल्म में अश्वत्थामा का किरदार अदा करते दिखाई देने वाले हैं। नेमावर और नर्मदा घाट के लिए कहा जाता है कि यहां आज भी अश्वत्थामा ग्राउंड पर वॉक करते हैं। इसलिए इस फिल्म में अमिताभ की भूमिका बहुत अहम बताई जा रही है। एक्टर की भूमिका फिल्म के लिए बहुत मायने रखता है। इस वर्ष की ये सबसे बड़ी इंडियन फिल्म होगी। नाग अश्विन ने इसे निर्देशित किया है तथा वयजंयति मूवीज ने इसे प्रोड्यूस किया है। 

कब शादी करेंगे प्रभास? खुद कह डाली ये बड़ी बात

अस्पताल में भर्ती हुए शाहरुख खान, अचानक बिगड़ी तबियत

सलमान खान को लेकर 'हीरामंडी' के इस एक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -