दीपिका पादुकोण का प्रेगनेंसी ग्लो देख रणवीर सिंह ने लुटाया प्यार, लिखा- "उफ्फ! क्या करूं मैं?"
दीपिका पादुकोण का प्रेगनेंसी ग्लो देख रणवीर सिंह ने लुटाया प्यार, लिखा-
Share:

दीपिका पादुकोण को हाल में खूबसूरत येलो ड्रेस में देखा गया, जिसमें एक्ट्रेस को देखने के बाद उनके पति एक्टर रणवीर सिंह ने प्यारा सा रिएक्शन दिया है। ड्रेस में बेबी बंप फ्लैट करती दीपिका के लिए आया रणवीर का रिएक्शन एक बेहद सपोर्टिव हसबैंड की निशानी है। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने एक बार फिर अपने फैशन से सबको अपना दीवाना बना दिया है, अपनी स्टैंडिंग लोक से लोगों को वहां अपनी तरफ खींचती हैं। जल्द की मां बनने वाली दीपिका अपने पति रणवीर सिंह संग घर में एक नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाली हैं। दीपिका ने अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा करने के बाद लो प्रोफाइल मेंटेन किया है, लेकिन हाल ही में एक स्टाइलिश येलो मेटरनिटी ड्रेस में उनकी मौजूदगी कमाल की थी।

दीपिका पादुकोण द्वारा येलो ड्रेस में कई तस्वीरें शेयर करने के बाद, उनके पति रणवीर सिंह उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। रणवीर ने एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "उफ्फ! क्या करूं मैं? मर जाऊं?" एक दूसरे तस्वीर पर उन्होंने लिखा, "बुरी नज़र वाले तेरा मूंह काला,"। आखिरी तस्वीर में उन्होंने प्यार से दीपिका को अपनी सनशाइन कहा।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सितंबर में अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। इससे पहले, वे लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में मतदान करने के लिए बाहर गए थे, और इंटरनेट पर कुछ लोगों ने उनके बेबी बंप को देखा और उन्हें ट्रोल किया। वर्क फ्रंट पर, दीपिका आने वाले दिनों में अजय देवगन, करीना कपूर, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर के साथ सिंघम अगेन में नज़र आएंगी। इसके अलावा उनके पास अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास और दिशा पटानी के साथ कल्कि 2898 AD भी है। दीपिका के पास अमिताभ बच्चन के साथ द इंटर्न है। वहीं, रणवीर के पास डॉन 3 है।

इस मशहूर डायरेक्टर का हुआ निधन, 60 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

दिव्या खोसला ने इस कारण की T-Series के मालिक से शादी, खुद बताई वजह

इस मशहूर एक्टर के लिए जान्हवी कपूर ने मांगी थी मन्नत, खुद अदाकारा ने किया खुलासा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -