भीषण सड़क हादसे में इस मशहूर अदाकारा ने गवाई अपनी जान
भीषण सड़क हादसे में इस मशहूर अदाकारा ने गवाई अपनी जान
Share:

जानी-मानी मराठी एक्ट्रेस कल्याणी कुरले जाधव का देहांत हो गया है। कोल्हापुर की पुलिस ने इस बात की खबर दी है कि 32 वर्ष की कल्याणी ने रोड एक्सीडेंट में अपनी जान गवां दी। पुलिस के मुताबिक, अभिनेत्री की मोटरबाइक की टक्कर एक सीमेंट मिक्सर ट्रैक्टर से हो गई थी। हॉस्पिटल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित भी कर चुके है।

हाईवे पर हुई एक्ट्रेस की टक्कर: खबरों का कहना है कि कल्याणी कुरले जाधव को अपने टीवी सीरियल 'तुझ्यात जिव रंगला' के लिए जाना जाता था। पुलिस ने कहा है कि शनिवार देर शाम वो अपने घर जा रही थीं तभी उनके साथ ये  दुर्घटना हुई। हादसा सांगली-कोल्हापुर हाइवे के हलोंदी इंटरसेक्शन के पास हुआ था। इसी जगह कुछ दिनों पहले अभिनेत्री ने अपना होटल खोला था। इस होटल का नाम प्रेमाची भाकरी था।

रिपोर्ट्स का कहना है कि, सांगली-कोल्हापुर हाइवे में ढेरों गड्ढे हैं और इसकी हालत बहुत खराब है। पहले भी इस हाईवे पर कई हादसे हो चुके हैं। पुलिस के मुताबिक, भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम प्रावधान के तहत ट्रैक्टर के ड्राइवर के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अभिनेत्री के एक्सीडेंट का वीडियो भी सामने आया है, जो वायरल हो चुका है।

 

वायरल हुआ आखिरी वीडियो: अभिनेत्री कल्याणी कुरले जाधव के यूं अचानक चले जाने से मराठी इंडस्ट्री और उनके फैंस को बड़ा झटका लग चुका है। कल्याणी सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय थीं। उन्होंने शनिवार को ही अपना फनी वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में वो अपने मस्तीभरे अंदाज में दोस्तों को 'कमीना बता रही थीं।' अब यही वीडियो वायरल होने लगा है। सोशल मीडिया यूजर्स एक्ट्रेस को भावपूर्व श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

SSMB 28 में होने जा रही इस खूबसूरत एक्ट्रेस की एंट्री

पार्वती नायर के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत, जानिए क्या है मामला

बिन बाप की बच्ची का सहारा बना ये मशहूर अभिनेता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -