भयंकर हादसे का शिकार हुई ये मशहूर अदाकारा, हालत गंभीर
भयंकर हादसे का शिकार हुई ये मशहूर अदाकारा, हालत गंभीर
Share:

दक्षिण भारतीय फिल्म जगत की मशहूर अदाकारा अरुंधती नायर की हालत नाजुक है। कुछ दिन पहले ही अरुंधती नायर एक भयंकर दुर्घटना का शिकार हुई, फिर उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अरुंधती को वेंटिलेटर पर रखा गया है। उनकी बहन ने हेल्थ अपडेट्स साझा किए हैं। अरुंधती नायर 14 मार्च को एक बाइक हादसे का शिकार हो गईं। अरुंधती नायर को गंभीर चोट आई। वो त्रिवेंद्रम के अनंनतपुरी हॉस्पिटल में भर्ती हैं, जहां उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है। अरुंधती नायर जिंदगी एवं मौत के बीच जंग लड़ रही हैं। प्रशंसक उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, अरुंधती का हादसा कोवलम बायपास के पास हुआ। वो अपने भाई के साथ ट्रैवल कर रही थीं। कहा जा रहा है कि अरुंधती एक यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू देकर लौट रही थीं। अरुंधती नायर को सिर में गंभीर चोट आई हैं। 18 मार्च को अरुंधती की बहन आरती नायर ने एक पोस्ट साझा कर पूरा हेल्थ अपडेट दिया है। आरती ने बताया कि बहन की हालत कितनी नाजुक है। हर पल उनके लिए कितना भारी है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arathy Nair (@aaraty.nairr)

बहन ने लिखा- मुझे ये क्लैरिफाई करने की आवश्यकता महसूस हो रही है कि अरुंधती की हालत अब कैसी है। हर अखबार और टेलीविज़न में यही न्यूज चल रही है। ये सच है कि मेरी बहन अरुंधती का 3 दिन पहले हादसा हुआ था। उन्हें बहुत गंभीर चोटें आई हैं। वो अपनी जिंदगी से जंग लड़ रही हैं। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। अरुंधती के ठीक होने के लिए हमें आपके साथ एवं दुआओं की सख्त आवश्यकता है। इस पोस्ट पर कमेंट कर प्रशंसक भी अपनी पसंदीदा अभिनेत्री के ठीक होने की दुआएं मांग रहे हैं। साथ ही परिवार को हिम्मत बनाए रखने की सलाह दे रहे हैं। 

विक्रांत मैसी ने मांगी सारा अली खान से माफी, जानिए क्यों?

UCC पर बोले जावेद अख्तर- 'मुस्लिमों से जलते हैं हिंदू क्योकि...'

'नास्तिक होकर भी मुस्लिम होना मजबूरी है...', जावेद अख्तर ने बताया क्यों नहीं बन सकते है 'हिन्दू'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -