CA बनना चाहता था ये मशहूर एक्टर, फिर जोया अख्तर के कारण बदल गई किस्मत
CA बनना चाहता था ये मशहूर एक्टर, फिर जोया अख्तर के कारण बदल गई किस्मत
Share:

मनोरंजन जगत में कई ऐसे स्टार्स हैं, जो शुरुआत में बनना तो कुछ और चाहते थे, मगर भाग्य ने उनके लिए कुछ और ही लिख रखा था तथा वो अभिनय में आए गए और फिर बस यहीं के होकर रह गए। वर्ष 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘गली बॉय’ से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले सिद्धांत चतुर्वेदी भी एक ऐसे ही अभिनेता हैं। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वो रणवीर सिंह एवं आलिया भट्ट के साथ नजर आए थे। फिल्म रिलीज के पश्चात् रणवीर-आलिया के साथ सिद्धांत का भी किरदार बहुत लोकप्रिय हुआ था।

वही सिद्धांत के बारे में ये बात कम ही लोग जानते हैं कि आज भले ही वो अभिनेता हैं, मगर वो चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहते हैं। 29 अप्रैल को उनका 31वां जन्मदिन है। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के बलिया में हुआ था। हालांकि, जब वो सिर्फ 5 वर्ष के थे तो उनकी फैमिली बलिया से मुंबई आ गई थी। वर्ष 2012 की बात है, वो कॉलेज में पढ़ रह रहे थे। उसी समय उन्होंने एक मॉडलिंग कम्पटीशन में जीत हासिल की थी। तत्पश्चात, वो मॉडलिंग में आ गए। उन्होंने कुछ टीवी एड्स में काम किया। फिर मुंबई में उन्होंने बतौर राइटर और एक्टर एक थिएटर ग्रुप ज्वाइन कर लिया। एक बार वो एक प्ले में परफॉर्म कर रहे थे। उसी समय निर्देशक लव रंजन की नजर उनपर पड़ी और रंजन ने उन्हें टेलीविज़न सीरियल ‘लाइफ सही है’ में कास्ट कर लिया। ये एक कॉमेडी शो था।

वर्ष 2017 में ‘इनसाइड एज’ नाम की एक वेब सीरीज आई थी। इस सीरीज से सिद्धांत लोगों की नजरों में आ गए। इसी सीरीज की सक्सेस पार्टी चल रही थी। जोया अख्तर भी वहां उपस्थित थीं। सिद्धांत वहां डांस कर रहे थे। जोया की नजर उनपर पड़ी तथा उन्होंने उन्हें ‘गली बॉय’ में कास्ट कर लिया, जहां से फिर वो छा गए। सिद्धांत ने ये फिल्म शूटिंग आरम्भ होने से केवल 22 दिन पहले साइन की थी।

Live कॉन्सर्ट के बीच अरिजीत सिंह ने मांगी Pak एक्ट्रेस से मांगी, जानिए क्यों?

सेट पर ऐसा क्या हुआ कि रो पड़े संजय लीला भंसाली, सेट पर छाया सन्नाटा

महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में अभिनेता साहिल खान गिरफ्तार!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -