भारत की इस बेटी ने रचा इतिहास, देश को दिलवाया एक और पदक
भारत की इस बेटी ने रचा इतिहास, देश को दिलवाया एक और पदक
Share:

इंडियन एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए महिला 10 हजार मीटर रेस वॉक में सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया है। इस खिलाड़ी ने अपना सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देश को मेडल जीताया है। प्रियंका ने 43:38।82 में रेस पूरी की। खबरों का कहना है कि प्रियंका गोस्वामी ने इस जीत के साथ ही इतिहास रच डाला है। वो पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं जिसने कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल भी अपने नाम कर लिया है।

प्रियंका गोस्वामी ने टोक्यो ओलिंपिक में भी इंडिया का प्रतिनिधित्व किया था लेकिन वो 17वें स्थान पर आ चुकी है। लेकिन कॉमनवेल्थ गेम्स में इस खिलाड़ी ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच डाला है। खबरों का कहना है कि प्रियंका गोस्वामी पहले जिमनास्ट बनना चाह रही थी। इतना ही नहीं एथलेटिक्स में मिलने वाले इनामों की ओर वो आकर्षित हुईं और उन्होंने इस खेल को अपना चुके है। वर्ष 2021, फरवरी में प्रियंका ने 20 किलोमीटर रेस रिकॉर्ड टाइमिंग के साथ जीती थी।

बता दें कि प्रियंका गोस्वामी ने 1:28.45 की रिकॉर्ड टाइमिंग के साथ टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया था। मुजफ्फरनगर की इस एथलीट ने पहली बार किसी बड़े अंतर्राष्ट्रीय मंच पर मेडल भी जीत लिया है।

राष्ट्रमंडल खेल में 200 मीटर स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंची हिमा

भारत के नाम हुआ 14वां मेडल, पंजाब के लाल ने कर दिखाया कमाल

अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की 4x400 मीटर रिले टीम ने बनाया नया रिकॉर्ड

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -