बिग बॉस की इस कंटेस्टेंट ने रचाई गुपचुप शादी! दुल्हन के जोड़े में बेटी को देख रो पड़ी माँ
बिग बॉस की इस कंटेस्टेंट ने रचाई गुपचुप शादी! दुल्हन के जोड़े में बेटी को देख रो पड़ी माँ
Share:

टीवी की जानी मानी मशहूर अदाकारा दिव्या अग्रवाल ने क्या गुपचुप शादी कर ली है? ये सवाल कई प्रशंसकों के मन में इस समय चल रहा है। मगर सच क्या है? आइए आपको बताते हैं। दरअसल, दिव्या अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ नई फोटोज शेयर की हैं, जिनमें दिव्या अग्रवाल लाल जोड़े में दुल्हन बनी दिखाई दे रही हैं। 

दिव्या ने हैवी वर्क वाला रेड कलर का लहंगा पहना हुआ है। ब्राइडल लहंगे संग दिव्या अग्रवाल ने डबल लेयर्ड गोल्डन जूलरी भी कैरी की है। माथे पर मांग पट्टी एवं नाक में नथनी पहने दिव्या दुल्हन के जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 31 वर्षीय दिव्या को दुल्हन बना देखकर कई लोग एक पल के लिए दंग रह गए। उन्हें लगा कि दिव्या ने गुपचुप शादी कर ली है। दुल्हन के जोड़े में सजधज कर दिव्या ने अपनी मां से वीडियो कॉल पर बात की तो वो भी दंग रह गईं। बेटी को दु्लहन बना देखकर दिव्या की मां भावुक हो गईं तथा सिसक-सिसककर रोने लगीं। 

मगर चौंकाने वाली बात नहीं है। दरअसल ये तस्वीरें दिव्या के वेब शो के शूट की हैं, जिन्हें उन्होंने प्रशंसकों संग साझा किया है। बता दें कि दिव्या अग्रवाल जल्द ही अपने सपनों के राजकुमार अपूर्व पडगांवकर के साथ असल जिंदगी में भी शादी रचाने वाली हैं। दिव्या अग्रवाल की शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। दिव्या ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उनकी सहेलियां संगीत के फंक्शन के लिए डांस प्रैक्टिस करती हुई दिखाई दे रही हैं।

झारखंड में चंपई सोरेन ने जीता फ्लोर टेस्ट, पक्ष में पड़े 47 वोट

'पैगाम-ए-मोहब्बत है..', पीएम मोदी से मिलने पहुंचे सभी धर्मों के धर्मगुरु, बोले- हमारा भारत एक है...

राजस्थान में पिता ने 10 साल के बेटे को तालाब में डुबोकर मारा, फिर की आत्महत्या

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -