इंडस्ट्री छोड़ धर्म के रास्ते चलने वाली इस एक्ट्रेस ने किया निकाह
इंडस्ट्री छोड़ धर्म के रास्ते चलने वाली इस एक्ट्रेस ने किया निकाह
Share:

पूर्व भोजपुरी अभिनेत्री सहर अफशा ने कुछ महीने पहले इंडस्ट्री छोड़कर धर्म के रास्ते पर चलने का निर्णय ले लिया है। अभिनेत्री के इस निर्णय ने फैंस को बहुत हैरान कर दिया था। इससे पहले भी कई एक्ट्रेसेस धर्म के लिए करियर छोड़ दी है। सहर ने धर्म के नाम पर इंडस्ट्री छोड़ने के अब निकाह भी कर लिया है, जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें और वीडियो साझा कर दी है।

सहर ने अरीज शेख से निकाह किया है। अभिनेत्री ने गोल्डन लहंगा पहना हुआ है और रेड कलर का दुपट्टा कैरी किया हुआ है। इसके साथ अभिनेत्री ने गोल्डन और रेड कलर की जूलरी भी कैरी कर रखी है। सहर ने मिनिमल मेकअप कर रखा है। मांग टीका सहर की खूबसूरती में चार-चांद लगा रहा है। दुल्हन के जोड़े में अभिनेत्री अप्सरा दिख रही है। वहीं अरीज शेख गोल्डन शेरवानी में खूब चज रहे हैं। एक्ट्रेस दिलकश अंदाज में कैमरे के सामने पोज देती हुई दिखाई दे रही है।

 

 

सहर ने अपनी मेहंदी की फोटोज और वीडियोज भी शेयर की हैं,  इसमें अभिनेत्री मल्टीकलर के लहंगे में दिखाई दे रही है और इसके साथ एक्ट्रेस ने रेड कलर का दुपट्टा कैरी  कर रखा है। अभिनेत्री अपनी मेहंदी फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही है। फैंस इन सभी तस्वीरों और वीडियोज को खूब प्यार देते हुए दिखाई दे रहे है।

खबरों का कहना है कि सहर की निकाह में परिवार और कुछ दोस्त भी शामिल हो चुकी है। खास मेहमान बन सना खान भी इस निकाह में आए हुए थे। अभिनेत्री ने इस्लाम और कुरान के मुताबिक अरीज शेख शादी की है। अभिनेत्री ने मेहंदी से लेकर शादी तक हिजाब नहीं उतारा। अभिनेत्री ने हिजाब को अपने सिर पर ताज बताया है।सहर ने भले ही इंडस्ट्री से दूरी बना ली हो लेकिन सोशल मीडिया पर अपने से जुड़े अपडेट्स देती हुई दिखाई दे रही है। 

अपने आने लुक के लिए ट्रोल हुई अक्षरा सिंह, लोगों ने कर दी इस एडल्ट स्टार से तुलना

सोने से पहले रवि करते है ये काम...फैंस भी है हैरान

4 बच्चों के लिए रवि किशन ने कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार, कहा- "उस समय जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाया होता तो वह..."

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -