जया किशोरी के मार्ग पर चली MP की ये 17 वर्षीय लड़की, सुनाती हैं भागवत कथा
जया किशोरी के मार्ग पर चली MP की ये 17 वर्षीय लड़की, सुनाती हैं भागवत कथा
Share:

सतना: कथावाचन के क्षेत्र में जया किशोरी एक बड़ा नाम हैं। उन्हीं की भांति मध्य प्रदेश की एक 17 वर्षीय लड़की पलक किशोरी ने भी कथावाचन आरम्भ कर दिया है। बता दें कि पलक किशोरी ने भागवत की पढ़ाई नहीं की है, इसके बड़ा भी वो कथावाचन करती हैं। सिर्फ 17 वर्ष की आयु और 12वीं की छात्रा पलक किशोरी दो भागवत कथाएं और 3 श्रीकृष्ण प्रवचन कर चुकी हैं। बता दें कि उनकी कथा सुनने के लिए हजारों लोगों की भीड़ आती है। उनके संगीतमय कथावाचन के लोग दीवाने हैं।

पलक किशोरी मध्य प्रदेश के सतना जिले की रहने वाली हैं। सतना शहर के मुख्तियारगंज, महाराणा प्रतापनगर की रहने वाली हैं। वह 12वीं कक्षा की छात्रा हैं। पलक किशोरी के पिता का नाम संतोष मिश्रा है। माता का नाम अराधना मिश्रा है। वह अब तक 2 भागवत कथाएं तथा 3 कृष्ण प्रवचन कर चुकी हैं।

पलक किशोरी लोकप्रिय कथावाचक जया किशोरी को अपना प्रेरणास्रोत मानती हैं। पलक किशोरी ने बताया कि जिस प्रकार जया किशोरी जी भागवत कथा करती हैं तथा उनके सुविचार आते हैं, उनके वीडियोज देखकर मैं प्रेरित हुई तथा अब उनके मार्गदर्शन में कथावाचन भी कर रही हैं। पलक किशोरी ने कहा कि उनके भक्तगण उन्हें जया किशोरी कहकर बुलाते हैं। उन्होंने बताया कि अब वो जया किशोरी की भांति ही कथा करने लगी हैं। पलक किशोरी ने बताया कि वह लोकप्रिय कथावाचक जया किशोरी को अपना आदर्श भी मानती हैं तथा उनके वीडियोज देखकर सीखती हैं। उन्होंने बताया कि उनकी शैली जया किशोरी से मिलती-जुलती है इसलिए सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जया किशोरी के नाम से ही बुलाते हैं।

'भाजपा ने भी पकड़ी AAP की राह...', लाडली बहना योजना पर बोले केजरीवाल

अपने ही दोस्त को शख्स ने उतारा मौत के घाट, चौंकाने वाली है वजह

'मेरे पिता ने कभी समझौता नहीं किया, मैं भी..', राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर सचिन का ट्वीट, कांग्रेस हाईकमान अलर्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -