ख़त्म हो जाएगी ओपी राजभर की पार्टी ? एक हफ्ते में 'सुभासपा' में तीसरा बड़ा सामूहिक इस्तीफा
ख़त्म हो जाएगी ओपी राजभर की पार्टी ? एक हफ्ते में 'सुभासपा' में तीसरा बड़ा सामूहिक इस्तीफा
Share:

लखनऊ: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। पार्टी में इस्तीफों की झड़ी सी लग गई है। ओपी राजभर को एक सप्ताह में ही तीसरा बड़ा झटका लगा है। मऊ में सुभासपा जिलाध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित दर्जनों लोगों ने आज शुक्रवार (9 सितम्बर) को पार्टी छोड़ दी। 

इससे पहले पार्टी उपाध्यक्ष महेंद्र राजभर सहित कई लोगों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। तीन दिन पहले ही 45 पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं ने सुभासपा छोड़ दी थी। इससे पहले पार्टी प्रवक्ता शशि प्रताप सिंह सहित कई नेता पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं। एक सप्ताह पहले पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र राजभर के पार्टी छोड़ने के बाद सुभासपा में बढी अन्तर्कलह लगातार बढ़ती ही जा रही है। अब पार्टी छोड़ने वाले नेताओं की बाढ सी आ गई है। 

मऊ के मधुबन मोड स्थित किशोर वाटिका में आयोजित की गई प्रेस वार्ता में सुभासपा के जिलाध्यक्ष रामजीत राजभर और जिला उपाध्यक्ष राजेश राजभर ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का इल्जाम लगाते हुए अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामजीत राजभर ने बताया कि ओमप्रकाश राजभर अपने विजन से भटक गये हैं और सिर्फ धन कमाने के लालच में पार्टी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही है।

'आतंकियों के लिए नमाज़ पढ़ना राष्ट्र विरोधी गतिविधि नहीं..', जम्मू कश्मीर HC का फैसला

'छत्तीसगढ़ BJP का हर कार्यकर्ता हमारा चेहरा', भारत जोड़ो यात्रा पर आया इस नेता का बयान

पहले PAK जाने की सलाह, अब नाकामियों का ठीकरा.., राहुल गांधी पर CM सरमा का एक और हमला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -