पहले PAK जाने की सलाह, अब नाकामियों का ठीकरा.., राहुल गांधी पर CM सरमा का एक और हमला
पहले PAK जाने की सलाह, अब नाकामियों का ठीकरा.., राहुल गांधी पर CM सरमा का एक और हमला
Share:

गुवाहाटी: असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने आज शुक्रवार (9 सितम्बर) को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर फिर निशाना साधा है। इससे पहले सीएम सरमा ने कहा था कि राहुल गांधी यह यात्रा भारत से बाहर पाकिस्तान-बांग्लादेश में करनी चाहिए और अखंड भारत के लिए काम करना चाहिए। उनके बयान पर पाकिस्तान ने भी प्रतिक्रिया दी थी। पाकिस्तान ने सरमा के बयान को सिरे से खारिज कर दिया। हालांकि, सीएम सरमा ने अपना हमला आज भी जारी रखा। उन्होंने एक पैरोडी वीडियो ट्वीट करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तंज कसा है।

बता दें कि राहुल गांधी ने बुधवार को 3,570 किलोमीटर लंबी पदयात्रा की शुरुआत की थी। हालाँकि, यह पदयात्रा 60 कंटेनरों (ट्रक) में निकली है,  जिसमे AC, स्लीपिंग बेड, शौचालय जैसी कई सुविधाएं मौजूद हैं। इस यात्रा के दौरान लगभग 300 लोगों की टीम राहुल गांधी के साथ है, साथ ही कांग्रेस को 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले इस यात्रा से बहुत उम्मीदें हैं। अब कांग्रेस की 'भारत जोड़ो' यात्रा को लेकर असम के CM हिमंत बिस्व सरमा ने राहुल गाधी को आड़े हाथों लिया है। राहुल को पाकिस्तान जाने की सलाह देने के बाद अब सीएम सरमा ने एक वीडियो के जरिए उन पर तंज कसा है। 

बता दें कि सीएम सरमा द्वारा ट्विटर पर एक एनिमेटेड वीडियो शेयर किया गया है, जो एक बॉलीवुड गाने की पैरोडी है। वीडियो में मुख्य पात्र के रूप में राहुल गांधी को दर्शाया गया है। इस वीडियो के जरिए राहुल गांधी पर तंज कसा गया है। वीडियो में राहुल गांधी को कांग्रेस की चुनावी नाकामियों के लिए जिम्मेदार करार दिया गया है। 

याकूब मेमन कब्र विवाद पर CM शिंदे ने उठाया ये बड़ा कदम

'याकूब मेमन की कब्र पर LED लाइटें लगवाने वाला कौन?' अब इस एक्ट्रेस ने पूछा सवाल

हिमाचल पर AAP की नज़र, आज बड़ा ऐलान कर सकते हैं भगवंत मान और सिसोदिया

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -