जगदलपुर में वार्ड पार्षद मतदान की पूरी हुई तैयारी
जगदलपुर में वार्ड पार्षद मतदान की पूरी हुई तैयारी
Share:

जगदलपुर प्रतापदेव वार्ड का पार्षद चुनने की पूरी तैयारी हो चुकी है और आज वोट डाले जाएंगे। महिला वर्ग के लिए आरक्षित इस वार्ड के पार्षद पद के चुनाव में पांच प्रत्याशी भाग्य आजमा रही हैं। इनमें भाजपा से उमा मिश्रा, कांग्रेस से स्मृति जैन और निर्दलीय काजल साव, लक्ष्मी नवतानी व सुमन धु्रव शामिल हैं।

मतदान का समय सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक रखा गया है। दो मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। कुल 1458 मतदाताओं में एक मतदान केन्द्र में 724 और दूसरे में 734 मतदाता वोट डाल सकेंगे। मतदाताओं में पुरूषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या अधिक है। 716 पुरूष मतदाताओं की तुलना में 742 महिला मतदाता हैं। नगरीय निकाय के गत चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में राखी साव विजयी हुई थी। 

उस समय निर्दलीय प्रत्याशी को 377 वोट और दूसरे नंबर पर रही भाजपा की प्रत्याशी अल्का गुप्ता को 275 वोट मिले थे। कांग्रेस तीसरे नंबर पर थी। पार्षद बनने के एक साल बाद राखी साव ने सरकारी नौकरी ज्वाइन करने के कारण पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से पिछले करीब सात माह से पार्षद का पद रिक्त है। जातिगत समीकरण के अनुसार जैन, ब्राम्हण, कोष्टा बहुल इस वार्ड में भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों की ओर से मतदाताओं को अपने पक्ष में साधने पुरजोर कोशिश की गई है। कहा जा रहा है कि प्रत्याशियों का चयन भी दोनों प्रमुख दलों ने जातिगत समीकरण को ध्यान में रखकर किया है।

चुनाव कराने मतदान दल एक दिन पहले शुक्रवार शाम को कलेक्टोरेट से जीप में मतदान केन्द्र पहुंचे। कलेक्टोरेट से तीन सौ मीटर की दूरी से यह प्रतापदेव वार्ड लग जाता है। दोनों मतदान केन्द्र राजनीतिक रूप से संवेदनशील माने गए हैं। शांतिपूर्ण चुनाव कराने पुलिस की ड्यूटी अभी लगा दी गई है। मतदान में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन का उपयोग किया जाएगा।

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -