बॉलीवुड हस्तियों की यह अजीबोगरीब आदत जान हो जाएंगे हैरान
बॉलीवुड हस्तियों की यह अजीबोगरीब आदत जान हो जाएंगे हैरान
Share:

हिन्दी सिनेमा के जाने मनाए स्टार्स की पर्सनल लाइफ जानने में फैंस को हमेशा उत्सुकता बनी ही रहती है। इसके साथ ही उनके फेवरेट स्टार्स क्या पहनते हैं, क्या खाते हैं और क्या करते हैं, यहां तक कि उनकी आदतों को भी फैंस जानने के लिए उतावले रहते हैं। वहीं आज आपको ऐसे ही सात स्टार्स की अजीबोगरीब आदतों के बारे में बताने वाले है, जिनको जानकार आपको भी हैरानी होगी। 

सलमान खान
सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान के बारे में। ये बात तो सब जानते हैं कि सलमान कितने दरियादिल हैं। वो हमेशा लोगों की मदद करते हैं और अपने फैंस को बहुत प्यार करते हैं। परन्तु इसके अलावा उनकी एक आदत बहुत अलग किस्म की है। असल में सलमान को नैचुरल और हैंडमेड साबुन इकट्ठा करने का शौक हैं।

करीना कपूर
करीना कपूर खान का नाम सुनते ही आंखों के सामने एक खूबसूरत तस्वीर बन जाती है। जिन हाँ एक बेटी, एक पत्नी और एक मां के साथ उन्होंने अपने करियर को बखूबी निखारा है। इसके साथ ही करीना की चाहने वालों की कोई गिनती नहीं है परन्तु आपको यह जानकार  हैरानी होगी की वो अपनी एक आदत से कभी पीछा नहीं छुड़ा पातीं है । दरअसल करीना को अपने नाखून चबाने की बुरी आदत है।

अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की अजीब आदत के बारे में जानकर तो आपको झटका लग जायेगा । मीडिया की खबरों के अनुसार अमिताभ कभी-कभी दो घड़ियां पहन लेते हैं। जब भी उनकी फैमिली से कोई देश से बाहर जाता है तो वो एक घड़ी उस जगह के टाइम के मुताबिक रखते है। ऐसा वो इसीलिए करते है जिससे , वो अपनी घड़ी में उस जगह का टाइम देख सकें। 

सनी लियोनी
इस लिस्ट में अभिनेत्री सनी लियोनी का नाम भी मौजूद है। दरअसल, सनी को बार-बार पैर धोने की आदत है। वह कुछ-कुछ समय के अंतराल पर अपने पैर धोने लगती हैं। इस वजह से कई बार वो लेट भी हो जाती हैं।

शाहरुख खान
हिंदी सिनेमा के बादशाह शाहरुख खान भी इसमें पीछे नहीं है। ऐसा बताया जाता है कि उनके पास हजारों जीन्स हैं। इसके अलावा उन्हें वीडियो गेम्स और गेमिंग गैजेट का भी शौक है। जब भी शाहरुख फ्री होते हैं अपने शौक को पूरा करने में लग जाते हैं।

अर्जुन और परिणीति की फिल्म "संदीप और पिंकी फरार" की रिलीज़ डेट टली

बॉलीवुड मेकर्स बनाने वाले है कोरोना वायरस पर फिल्म, जानिये क्या रहेगा नाम

एली अवराम ने शेयर किया डांस वीडियो, फैंस ने जमकर की तारीफ़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -