अपने अंतिम समय में बहुत कमजोर हो गए थे यह मशहूर सितारें, नंबर 6 को हुआ था एड्स
अपने अंतिम समय में बहुत कमजोर हो गए थे यह मशहूर सितारें, नंबर 6 को हुआ था एड्स
Share:

मौत कब, कहाँ और कैसे आ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता हैं। ऐसे में बात करें बॉलीवुड की तो कई ऐसे सितारें हैं जो कम उम्र ही मौत को गले लगा चुके हैं। वहीं कई सितारों को गंभीर बीमारियों ने मार दिया। आप जानते ही हैं बॉलीवुड में एक दशक में कई सितारे हुए हैं जिन्होंने अपने दमदार अभिनय से लोगों के दिलों में बेहतरीन छाप छोड़ी हैं और बेहतरीन अभिनय कर अच्छा मुकाम हांसिल कर पाए हैं। 80 और 90 के दशक में कई ऐसे स्टार्स रहे हैं जिन्हे लोग आज तक नहीं भुला पाए हैं लेकिन उनमे से कई सितारे हैं जो अब दुनिया को छोड़कर जा चुके हैं। जी दरअसल बॉलीवुड में कई सितारों को घातक बीमारियां हुईं और उन्ही बीमारियों के कारण वह दुनिया को अलविदा कह गए। वहीं मरते समय उनकी हालत काफ़ी ख़राब रही। आज हम आपको उन्ही कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बीमारियों के कारण इस दुनिया को छोड़कर जा चुके हैं लेकिन आज भी लोग उन्हें याद करते हैं।

विनोद खन्ना - बॉलीवुड में अपनी दमदार पहचान बनाने वाले विनोद खन्ना भले ही दुनिया से चले गए हों लेकिन आज भी लोग उन्हें खूब पसंद करते हैं। विनोद खन्ना अपने समय के बेहतरीन स्टार रहे थे और उन्होंने कई हिट और सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। उन्होंने 80 के दशक में सबसे फेमस अभिनेताओं में अपना नाम शामिल किया था और अपनी जगह बनाई थी। अब बात करें विनोद खन्ना की मौत के बारे में तो उनकी मौत ब्लैडर कैंसर के कारण हुई थी। जी हाँ, उनकी मौत 27 अप्रैल 2017 में 70 साल की उम्र में हो गई थी। उन्होंने अपनी मौत से करीब 3 साल तक लड़ाई की लेकिन ब्लैडर कैंसर को वह हरा नहीं पाए और 27 अप्रैल 2017 को उनका निधन हो गया था। अपने निधन के समय विनोद खन्ना काफी कमजोर हो गए थे और उनकी जो तस्वीरें सामने आईं थीं वह चौकाने वाली रहीं थीं।

रामी रेड्डी - 90 के दशक में अपने खौफ से लड़कियों के दिलों में डर पैदा करने वाले खतरनाक विलेन रामी रेड्डी का नाम आज भी लोगों के जुबान पर रहता है। उनके नाम से आज भी लोग खौफ खाते हैं लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि वह अब इस दुनिया में नहीं है। रामी एक बेहतरीन एक्टर रहे थे और विलेन बनकर भी उन्होंने लोगों के दिलों पर राज किया था। उन्होंने बॉलीवुड की कई सपुरहिट फिल्मों में काम किया है। वहीं अक्सर ही वह फिल्मों में विलेन बना करते थे और जिस फिल्म में वह विलेन बनते थे वह हिट हो जाती थी। कहा जाता है रामी रेड्डी के गुर्दे और लिवर की घातक जैसी बीमारी हो गई थी। उन्होंने बहुत समय तक जीने के लिए लड़ाई की लेकिन बीमारी उन्हें खा गई और 14 अप्रैल 2011 में 52 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था।

सीताराम पांचाल - सीताराम को आप सभी ने केवल बॉलीवुड ही नहीं बल्कि टीवी शोज में भी देखा होगा। वैसे आपको याद हो उन्होंने इरफान खान की फिल्म पानसिंह तोमर में काम किया था। इस फिल्म के बाद वह काफी फेमस हो गए थे और लोग उन्हें पहचानने लगे थे। इस फिल्म के बाद उन्होंने कई और भी फिल्मों में काम किया था। वैसे उन्होंने इसके पहले भी बॉलीवुड की कई सुपरहिट फ़िल्में दी। लेकिन अब सीताराम इस दुनिया में नहीं हैं। सीताराम पांचाल को साल 2014 में गुर्दे और फेफेड़ों के कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हो गई थी और उन्होंने भी उससे 3 साल तक लड़ाई की। अंत में उनकी हालत ऐसी खराब हुई कि कोई उन्हें पहचान भी नहीं पा रहा था। सीताराम का निधन 10 अगस्त 2017 में 54 साल की उम्र में हो गया था।


अशरफुल हक - अशरफुल अपने समय के बेहतरीन एक्टर रहे हैं। उन्होंने टीवी शोज, मराठी शोज और बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। आपने अशरफुल को फुकरे, पान सिंह तोमर और कंपनी जैसी सुपरहिट फिल्मों में देखा ही होगा। जी दरअसल अभिनेता अशरफुल हक के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं कि वह अब इस दुनिया में नहीं है। अशरफुल बोन मैरो कैंसर से ग्रस्त हो गए थे और उन्होंने काफी समय तक कैंसर को रोकने के लिए लड़ाई की लेकिन वह नहीं रुका और उन्हें अपने साथ ले गया। कहा जाता है अपने आखिरी समय में अशरफुल हक शारीरिक रूप से बेहद कमजोर हो गए थे और उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो गया था। आपको बता दें कि बोन मैरो कैंसर ने 17 फरवरी 2015 को 46 साल की उम्र में अशरफुल हक की जान ले ली।

श्री देवी - बॉलीवुड में अपने हंसने और अपनी आवाज के लिए मशहूर होने वाली श्री देवी को कौन नहीं जानता। श्रीदेवी का निधन सभी के लिए एक सदमा बनकर आया था। उन्होंने 24 फरवरी की रात दुनिया को अलविदा कहा था और वह रात उनके फैंस के लिए काली रात बन गई थी। जब उनका निधन हुआ तो उनकी उम्र 54 साल थी। आपको बता दें कि मौत से दो दिन पहले श्रीदेवी अपने भांजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने दुबई गईं थीं और शादी की तस्वीरों में श्रीदेवी को खुश देखा गया था। उस दौरान सभी ने उनकी कई तस्वीरें देखी लेकिन किसी को नहीं पता था कि वो दुबई उनकी मौत के लिए उन्हें वहां ले गई थी। उनकी मौत एक रहस्य बनी हुई है। कहा जाता है श्रीदेवी की मौत कार्डयिक अरेस्ट की वजह से हुई है लेकिन बाद मे सामने आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ये साफ हो गया कि दुबई के एक होटल के बाथटब में डूबने के कारण से उनकी मौत ने उन्हें गले लगा लिया। खैर मौत के समय श्रीदेवी की हालत काफी खराब थी। कहा जाता है मौत के बाद उनकी नाक से खून तक निकल रहा था।

निशा नूर - अपने समय की और साउथ की मशहूर अभिनेत्री निशा नूर को कौन नहीं जानता। एक समय था जब उनका सिक्का साउथ में चलता था लेकिन धीरे-धीरे वह डूबती चली गईं। निशा ने अपने करियर में कई फ़िल्में की। एक समय था जब बड़े-बड़े निर्देशक उनके पास जाते थे लेकिन उनकी मौत के समय उनके साथ कोई नही था। उनकी हालत बहुत ख़राब थी। एक समय ऐसा आया जब एक प्रोड्यूसर ने उन्हें प्रोस्टीटूशन में धकेल दिया। धीरे-धीरे उन्हें काम मिलना बंद हो गया। उन्हें आख़िरी बार साल 2007 में देखा गया लेकिन उनके आखिरी पलों में वो बहुत ही दर्दनाक हालत में थीं। कहा जाता है आख़िरी समय में निशा नूर को नागौर दरगाह के पास मरणासन्न हालत में पाया गया और मरते समय उनके शरीर पर कीड़े और चिटियाँ पाईं गयी थी। लोगों ने उस समय उन्हें हॉस्पिटल पहुँचाया और उस समय पता चला कि उन्हें एड्स है अंत में उनकी मौत हो गयी।

जयपुर में भूल भुलैया 2 की शूटिंग हुई शुरू, इस वीडियो में कार्तिक ढोंगी बाबा के लुक में आए नजर

सलमान खान की इस फिल्म में नजर आएंगे अर्जुन कानूनगो

कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल बनने वाली है दूसरी बार माँ, ट्वीट कर दी खुशखबरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -