'पीएम मोदी के ये 9 वर्ष, भारत को सुरक्षित करने के 9 वर्ष हैं..', महाराष्ट्र में बोले अमित शाह
'पीएम मोदी के ये 9 वर्ष, भारत को सुरक्षित करने के 9 वर्ष हैं..', महाराष्ट्र में बोले अमित शाह
Share:

मुंबई: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक जनसभा को संबोधित किया। यहाँ अमित शाह ने जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि ये भारत गौरव के 9 वर्ष हैं, पीएम मोदी के ये 9 वर्ष विकास के उत्कर्ष के 9 वर्ष हैं, ये 9 वर्ष गरीब कल्याण के 9 वर्ष हैं, ये 9 वर्ष देश को सुरक्षित करने के 9 वर्ष हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, अमित शाह ने आगे कहा कि, 'इन 9 वर्षों में प्रत्येक गरीब को पीने का स्वच्छ जल, शौचालय, 5 लाख रुपए तक का मुफ्त उपचार, 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिले, प्रत्येक गरीब को आवास मिले, आजादी के बाद सही अर्थों में गरीब कल्याण का काम यदि किसी ने किया है, तो देश के नेता और हमारे प्रधानसेवक मोदी ने किया है।' उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, सोनिया-मनमोहन सरकार के जो 10 वर्ष थे, वो देश में गरीबी बढ़ाने के 10 साल थे, जबकि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार के 9 साल के अंदर कई सारे गरीब कल्याण के कार्य किए गए हैं।

गृह मंत्री ने कहा कि, 'एक तरफ पीएम मोदी को विश्व में सम्मान मिल रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के शहजादे राहुल बाबा देश का अपमान करने का काम कर रहे हैं। वो यहाँ नहीं बोलते, विदेश जा कर बोलते हैं, क्योंकि देश में उनको सुनने वाले काफी कम बच गए हैं।'
उन्होंने कहा कि, 'प्रधानमंत्री मोदी ने देश की संस्कृति और इतिहास का सम्मान करने का कार्य किया है, उन्होंने दुनिया में देश को गौरव दिलाने का काम किया है। आज वो विश्व में जहाँ जाते हैं, मोदी-मोदी जी के नारे लगते हैं और यह सम्मान प्रधानमंत्री का नहीं, बल्कि भारत की जनता का सम्मान है।' अमित शाह ने आगे कहा कि, 'जो काम कांग्रेस की 4 पीढ़ियों में नहीं हुआ, वो काम मोदी ने कर दिखाए। दुनिया का कोई राष्ट्राध्यक्ष पीएम मोदी को बॉस कहता है, तो कोई उनके पैर छूता है। दुनिया भर में सम्मान दिलवाने… भारत का परचम पूरे विश्व में लहराने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया है।'

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे से गृहमंत्री ने सवाल करते हुए कहा कि, 'हमने तीन तलाक हटाया… उस से आप सहमत हो या नहीं? राम मंदिर जो बन रहा है उस से आप सहमत हो या नहीं हो? आप स्पष्ट करो कि आप समान नागरिक संहिता चाहते हो या नहीं? आप बताएँ मुस्लिम आरक्षण होना चाहिए या नहीं? कर्नाटक में आपके सहयोगी वीर सावरकर को इतिहास की किताबों से हटा रहे हैं, क्या आप उस से सहमत हो? उद्धव जी, आप दो नावों में पैर नहीं रख सकते। इन सभी बिंदुओं पर अपना रुख स्पष्ट कर दीजिए, आपकी पोल अपने आप खुल जाएगी।'

लालू यादव: चपरासी क्वार्टर से मुख्यमंत्री और चारा घोटाले से लेकर लैंड फॉर जॉब केस तक, दिलचस्प रहा है सफर

15 जून से पहले किसानों ने की धान की रोपाई तो देना होगा 10 हजार का जुर्माना

'लड़की चीज ही ऐसी होती है..', 100+ लड़कियों के रेप पर अजमेर दरगाह के खादिम सरवर चिश्ती का विवादित बयान, Video

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -