न्यू सिटी की दौड़ में शामिल हुए MP के ये 3 शहर, विकास पर खर्च होंगे 1000 करोड़
न्यू सिटी की दौड़ में शामिल हुए MP के ये 3 शहर, विकास पर खर्च होंगे 1000 करोड़
Share:

भोपाल: देशभर में स्मार्ट सिटी के बाद न्यू सिटी बसाने की तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में इस दौड़ में मध्यप्रदेश के 3 शहर न्यू सिटी की दौड़ में सम्मिलित बताए जा रहे हैं। इनमें मध्य प्रदेश के धार, देवास एवं ग्वालियर में न्यू सिटी बसाने की तैयारी है।

न्यू सिटी में लोग विद्यालय, चिकित्सालय एवं बाजार पैदल आ-जा सकेंगे। इंदौर के पास धार जिले का पीथमपुर, देवास में एयरोसिटी एवं ग्वालियर के विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के पास स्थान का चयन किया गया है। प्रस्ताव तैयार करने के लिए नगरीय प्रशासन शीघ्र ही बैठक आयोजित करेगा। प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।

आपको बता दें कि स्मार्ट सिटी के पश्चात् अब भारत में 8 न्यू सिटी की तैयारी की जा रही है। प्रदेशों से आए प्रस्तावों पर केंद्र सरकार फैसला लेगी। देश में कुल 8 शहर चयनित किए जाएंगे। एक न्यू सिटी के विकास पर तकरीबन 1000 करोड़ खर्च होंगे। मोदी सरकार ने बजट में न्यू सिटी का ऐलान किया है। वित्त आयोग ने मिनिस्टरी ऑफ अर्बन डेवलपमेंट को 8 हजार करोड़ का बजट दिया है। देश में 8 न्यू सिटी बनाने के लिए अनुमानित 8 हजार करोड़ रूपये खर्च होंगे।

गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे के बाद कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, अब इन नेताओं ने छोड़ी पार्टी

क्या एशिया कप 2022 बनेगा विराट कोहली की दमदार वापसी की वजह

फिर लहराया भारत के PM का परचम, नरेंद्र मोदी ने अपने नाम की ये बड़ी उपलब्धि

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -