शिक्षकों की बहाली पर सदन में मचा हंगामा, विधानसभा अध्यक्ष ने उठाया ये सवाल
शिक्षकों की बहाली पर सदन में मचा हंगामा, विधानसभा अध्यक्ष ने उठाया ये सवाल
Share:

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज प्रश्नकाल के चलते भाजपा ने 14580 अध्यापकों की बहाली का मुद्दा उठाया। जिस पर स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय टेकाम के जवाब से सदन में हंगामा हो गया। भाजपा ने अभी तक 10441 पदों पर भर्ती होने का दावा किया। साथ ही विभागीय मंत्री से पूछा कि सत्यापन के लिए क्या-क्या पेपर लगता है? वहीं हंगामा होने के पश्चात् विधानसभा अध्यक्ष ने विभागीय मंत्री को महत्वूर्ण निर्देश दिया। 

दरअसल, विधानसभा की कार्यवाही के चलते बीजेपी MLA अजय चंद्राकर ने 14580 अध्यापकों की बहाली का मामला उठाया तथा पूछा कि सत्यापन में क्या-क्या पेपर लगते हैं तथा इसकी प्रक्रिया क्या है? इसकी मंत्री जानकारी दें। भाजपा ने दावा किया कि अभी तक 10441 पदों पर ही भर्ती हो सकी है। इस पर स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम ने कहा कि व्याख्याता स्तर पर सत्यापन प्रदेश सरकार के स्तर पर होता है। 

वहीं अध्यापक का सत्यापन संभाग स्तर पर और सहायक शिक्षक का जिला स्तर पर होता है। सरकार के उत्तर पर भाजपा MLA अजय चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ के भविष्य पर बात करने का इन्हें कोई नैतिक अधिकार नहीं है। तत्पश्चात, सदन में तीखी नोकझोंक देखने को मिली। भाजपा MLA शिवरतन शर्मा ने कहा कि बस रोजगार देने के बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए जा रहे हैं मगर काम वैसा नहीं नजर आ रहा है। प्रमसाय सिंह टेकाम ने विधानसभा में लिखित उत्तर देते हुए कहा कि 30 जून 2022 तक राज्य में 2642, अध्यापकों के 3473 और सहायक अध्यापकों को 4326 पदों पर भर्ती कर नियुक्ति दे दी गई थी। इस पर विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम को निर्देश देते हुए कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ के बेरोजगारों का प्रश्न है। आप अपने विभाग को बोलिए कि वह भर्ती पूरा करने के लिए एक समय सीमा निर्धारित करे। 

'राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने से और भड़की कांग्रेस..', कहा- हम लड़ते रहेंगे

'पार्टी से ही निकाल देते..', अखिलेश द्वारा 'आज़ाद' किए जाने पर चाचा शिवपाल ने कसा तंज

'कांग्रेस सोचती है डकैती उनका हक है, कोई उनसे सवाल न पूछे..', भाजपा का हमला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -