गरज-चमक के साथ इस स्थान पर हो सकती है भारी वर्षा, मौसम विभाग ने दिए और भी कई संकेत
गरज-चमक के साथ इस स्थान पर हो सकती है भारी वर्षा, मौसम विभाग ने दिए और भी कई संकेत
Share:

ग्वालियर/ब्यूरो।  मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण मानसून सक्रिय रहेगा। 15 सितंबर तक गरज-चमक के साथ वर्षा के आसार हैं। 10 व 11 सितंबर को अच्छी वर्षा दर्ज हो सकती है। आपको बता दे की बंगाल की खाड़ी में बने कम दवाब के क्षेत्र की वजह से मानसून सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को शहर सहित आसपास गरज-चमक के साथ कहीं बूंदाबंदी हुई तो कहीं झमाझम वर्षा हुई।

बंगाल की खाड़ी से नमी आने की वजह से शहर में सुबह से ही उमस भरी गर्मी शुरू हो गई थी। लोग पसीना से तरबतर थे। जून व जुलाई जैसी गर्मी का अहसास रहा। दोपहर 12 बजे के बाद गर्मी और बढ़ गई। गर्मी के कारण शहर का मौसम बदल गया। आसमान बादल छा गए। लश्कर क्षेत्र में तेज वर्षा दर्ज हुई। सिटी सेंटर व थाटीपुर पर हल्की बूंदाबांदी हुई।


मौसम विभाग ने 0.9 मिमी वर्षा दर्ज हुई। गरज-चमक के साथ हुई वर्षा से शहर को उमस से राहत मिल गई। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। सामान्य से 1.4 डिसे अधिक रहा। गर्मी व नमी के कारण स्थानीय प्रभाव से सीबी क्लाउड (क्यूमिलोनिंबस क्लाउड) बन रहे है। ये गरज-चमक के साथ वर्षा करते हैं। इन बादलों से कहीं भारी वर्षा होती हो है तो कहीं बूंदाबांदी दर्ज होती है। पांच दिनों तक शहर सहित जिले में सीबी क्लाउड से वर्षा की संभावना है। इस दौरान सावधानी बरतना जरूरी है। 

ये क्या बोल गई शराबबंदी पर गरजने वाली उमा भारती?

निकलने जा रही है झांकिया, बंद रहेंगे इंदौर के ये मार्ग

बिशप सिंह के ठिकानों पर EOW का छापा, मिला इतना कैश कि फ़टी रह गई अधिकारियों की आँखे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -