ये क्या बोल गई शराबबंदी पर गरजने वाली उमा भारती?
ये क्या बोल गई शराबबंदी पर गरजने वाली उमा भारती?
Share:

भोपाल: शराबबंदी को लेकर हमेशा ख़बरों में रहने वाली भाजपा नेत्री उमा भारती का बड़ा बयान सामने आया है. शराबबंदी के मुद्दे पर उमा भारती ने प्रेसवार्ता में कहा कि शराब मध्यप्रदेश की नहीं बल्कि पूरे देश की परेशानी है। मैंने पूर्ण शराबबंदी की बात कभी नहीं कही। मैंने सरकार में रहते कभी शराबबंदी नहीं की तो मैं दूसरे को कैसे कह सकती हूं। राजस्व के दूसरे विकल्प तलाशना चाहिए। मैं पूर्ण शराबबंदी का समर्थन करती हूं किन्तु ये हो नहीं सकती। शराब को लेकर केंद्र कोई नीति नहीं बना सकता। प्रदेशों को नीति बनाना चाहिए। शराब किसी भी राज्य की अर्थव्यवस्था नहीं बनना चाहिए।

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा है कि अगली शराब नीति में हमारे प्रस्ताव एवं संशोधन को मानेंगे। शराब से आए राजस्व को अपना मूल आधार न बनाए। मुख्यमंत्री से चर्चा करने के बाद उमा भारती के सभी कार्यक्रम रद्द हो गए है। आंदोलन के अभियान रद्द कर दिए गए। आगामी 2 अक्टूबर को महिलाओं के साथ भोपाल में पैदल मार्च करेंगी। पीर गेट, लिली टॉकीज चौराहे पर सभा करेंगी। उमा भारती मिंटो हॉल गांधी मूर्ति पर सीमित महिलाओं के साथ पैदल मार्च करेगी।

राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा पर उमा भारती ने बोला कि राहुल पहले पदयात्रा कर लेते तो लाभ होता। कांग्रेस पार्टी को लाभ पहले हो सकता था अब नहीं होगा। अब भारतीय जनता पार्टी बहुत अधिक मजबूत हो गई है। भारतीय जनता पार्टी पुरानी विचारधारा और नई तकनीक एक साथ लेकर चल रही है। उन्होंने कहा कि 15 से 20 वर्षों तक भारतीय जनता पार्टी को कोई नहीं हटा सकेगा। आगे उमा भारती ने कहा कि मध्यप्रदेश में क्षेत्रीय एवं जातिगत संतुलन बिगड़ा। ग्वालियर एवं विन्ध्य में जाति समीकरण बिगड़ा। बुंदेलखंड में भी ऐसे हालात बने है। कभी भी इन क्षेत्रों में संघर्ष भड़क सकता है। पूरे देश में भी ऐसे हालात बन सकते है। हिस्सेदारी में असमानता नहीं नजर आना चाहिए। मैंने शिवराज को पहले ही चेताया था। उमा भारती ने माना बड़े आँकड़े में युवा बेरोजगार है। ब्राह्मण ठाकुर के बच्चे भूखे मरने की कगार पर है।

हैदराबाद में सीएम सरमा की सुरक्षा में चूक, अचानक स्टेज पर चढ़ आया शख्स और...

बिहार में बजा निकाय चुनाव का बिगुल, कार्यक्रम जारी, आचार संहिता लागू

अब 8 नहीं 12 घंटे ड्यूटी करेंगे KSRTC के कर्मचारी, केरल सरकार के पास वेतन देने को पैसा नहीं !

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -