'कांग्रेस में मुस्लिमों के लिए कोई जगह नहीं', बोले जीशान सिद्दीकी
'कांग्रेस में मुस्लिमों के लिए कोई जगह नहीं', बोले जीशान सिद्दीकी
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एवं मुंबई के बड़े नेता बाबा सिद्दीकी इसी महीने कांग्रेस छोड़कर NCP में सम्मिलित हो गए, तत्पश्चात, उनके MLA बेटे जीशान सिद्दीकी को मुंबई यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। इसको लेकर जीशान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस मुस्लिमों के साथ पक्षपात करती है। कांग्रेस में जितना संप्रदायवाद है, उतना किसी और पार्टी में नहीं है। बृहस्पतिवार को मीडिया से चर्चा करते हुए जीशान सिद्दीकी ने कहा, "राहुल गांधी अच्छा काम करते हैं, किन्तु उनकी टीम बेहद भ्रष्ट है। कांग्रेस हमेशा मुस्लिम समुदाय के बारे में सकारात्मक बातें करती हैं, किन्तु उस प्रकार का काम नहीं करती।" 

जीशान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस मुस्लिम समुदाय के वोट चाहती है, किन्तु कांग्रेस उन्हें सुरक्षित नहीं कर सकती तथा उनके साथ हमेशा सौतेला बर्ताव करती है। मुंबई कांग्रेस की लिस्ट निकाल कर देखिए कितने वरिष्ठ नेता मुस्लिम हैं? मुंबई यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष चुने जाने के बाद मुझसे बोला गया कि टीम में अधिक मुसलमानों को सम्मिलित न किया जाए। जब इस बात की चर्चा होती है कि मुंबई कांग्रेस का अध्यक्ष कौन होगा तो कहा जाता है कि मुस्लिम नाम नहीं चाहिए। मुंबई कांग्रेस के इतिहास में कभी कोई मुस्लिम अध्यक्ष नहीं बना।  

उन्होंने इल्जाम लगाया है कि जब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा नांदेड़ में थी, उस वक़्त मैंने उनसे मिलने का प्रयास किया था। उस उनके एक करीबी ने मुझसे कहा था, "मुझे 10 किलो वजन कम करना चाहिए और फिर वह मुझे उनसे मिलवाएंगे।" जीशान ने कहा कि जब मेरे पिता बाबा सिद्दीकी ने NCP अजित पवार के साथ जाने का फैसला किया उसी समय मैंने यह स्पष्ट कर दिया था कि मैं कांग्रेस में ही रहूंगा। यह बात मैंने एक बार नहीं बार-बार कही थी। बावजूद इसके मेरे खिलाफ मुंबई यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटाने की कार्रवाई की गई। सिद्दीकी ने कहा कि मेरे विरुद्ध की गई इस एकतरफा कार्रवाई के पश्चात् मैं अब यह नहीं कह सकता कि मैं कांग्रेस में ही रहूंगा।

नहीं रहे महाराष्ट्र के पूर्व CM मनोहर जोशी, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

पुलिस ने भारत में अवैध प्रवेश के आरोप में चार बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया

सवारी बनकर रिक्शा में बैठते थे और फिर मचाते थे लूट, यूपी पुलिस ने पकड़ा गिरोह 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -