नहीं रहे महाराष्ट्र के पूर्व CM मनोहर जोशी, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
नहीं रहे महाराष्ट्र के पूर्व CM मनोहर जोशी, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिवसेना वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी (Manohar Joshi) का निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली जहां उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद भर्ती कराया गया था। 21 फरवरी को 86 वर्षीय मनोहर जोशी की तबियत अधिक ख़राब होने लगी तो परिजन उन्हें लेकर तुरंत हिंदुजा हॉस्पिटल में पहुंचे। ICU में चिकित्सकों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर निरंतर नजर बनाए हुए थी। शुक्रवार तड़के 3।02 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।

मनोहर जोशी का शव दोपहर 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रूपारेल कॉलेज, माटुंगा पश्चिम में उनके वर्तमान निवास पर आखिरी दर्शन करने रखा जाएगा। दोपहर 2 बजे उनकी शवयात्रा यात्रा आरम्भ होगी। राजकीय सम्मान के साथ दादर श्मशान घाट पर उनका दाह संस्कार किया जाएगा। लगभग 5 दशक तक राजनीति में सक्रिय रहने वाले मनोहर जोशी राज्य के सीएम भी रहे। उनका राजनीतिक जीवन मुंबई नगर निगम के पार्षद के रूप में आरम्भ हुआ था तत्पश्चात, वह, महापौर, विधान परिषद सदस्य, विधायक, लोकसभा एवं राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री तक बने और फिर बाद में NDA सरकार के चलते लोकसभा अध्यक्ष भी रहे हैं। 

मूल रूप से महाराष्ट्र के बीड के रहने वाले मनोहर जोशी का जन्म 2 दिसंबर 1937 को रायगढ़ जिले के नंदवी गांव में हुआ था। मुंबई के लोकप्रिय वीरमाता जीजाबाई टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (VJTI) से सिविल इंजीनियरिंग करने के बाद वह RSS से से जुड़े और फिर शिवसेना में सम्मिलित हो गए। पहले पार्षद एवं फिर 70 के दशक में पहली बार विधान परिषद सदस्य चुने गए।

पुलिस ने भारत में अवैध प्रवेश के आरोप में चार बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया

सवारी बनकर रिक्शा में बैठते थे और फिर मचाते थे लूट, यूपी पुलिस ने पकड़ा गिरोह

'हमारे बैंक खातों से पैसे निकाल रही भाजपा..', कांग्रेस का गंभीर आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -