'संसद के अंदर और बाहर, दोनों जगह बोलने की आज़ादी नहीं..', मोदी सरकार पर जमकर बरसे खड़गे
'संसद के अंदर और बाहर, दोनों जगह बोलने की आज़ादी नहीं..', मोदी सरकार पर जमकर बरसे खड़गे
Share:

रांची: केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को आरोप लगाते हुए कहा है कि देश में बोलने की आज़ादी नहीं है. झारखंड के साहेबगंज जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, खड़गे ने संसद में उनके भाषण के कुछ हिस्सों को निकाले जाने का दावा करते हुए नाराज़गी प्रकट की. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि, 'संसद के भीतर और बाहर बोलने की आजादी नहीं है..जो लोग बोलने की हिम्मत करते हैं उन्हें जेल में डाल दिया जाता है.'

खड़गे ने कहा कि भाजपा 2014 में महंगाई रोकने के वादे के साथ सत्ता में आई थी, मगर सत्ता में आने के बाद से आवश्यक चीजों की कीमतें और गरीबी बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस ही थी जिसने देश के बुनियादी ढांचे का विकास किया तथा भारत की आजादी के लिए जंग लड़ी. बता दें कि, खड़गे राज्य में पार्टी के 60 दिवसीय ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ जनसंपर्क कार्यक्रम की शुरुआत करने के बाद पाकुड़ के गुमानी मैदान में भाषण दे रहे थे.

इस कार्यक्रम के तहत, कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र की ‘जन-विरोधी नीतियों को उजागर’ करने के लिए घर-घर जाएंगे और लोगों से इस संबंध में चर्चा करेंगे. झारखंड कांग्रेस इकाइ के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने इस बारे में बारे में बात करते हुए कहा कि कार्यक्रम संथाल क्षेत्र से आरंभ होगा और इसमें साहेबगंज, पाकुड़, दुमका और देवघर और अन्य जिले शामिल हैं.  

'मोदी कैबिनेट में 2 बार ऑफर किया गया मंत्रिपद, मैंने ठुकराया..', वरुण गांधी का बड़ा खुलासा

'उनके राज में गरीबों का चूल्हा तक नहीं जलता था..', त्रिपुरा में पीएम मोदी ने कांग्रेस-CPM को घेरा

गृह जिलों में होगी डॉक्टर-नर्सों की तैनाती, तेजस्वी यादव ने किया ये बड़ा ऐलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -