'कांग्रेस पार्टी में कुछ बहुत ही महान और बुद्धिमान नेता हैं, जो यात्रा कर रहे है', आचार्य प्रमोद कृष्णम का राहुल गांधी पर बड़ा हमला
'कांग्रेस पार्टी में कुछ बहुत ही महान और बुद्धिमान नेता हैं, जो यात्रा कर रहे है', आचार्य प्रमोद कृष्णम का राहुल गांधी पर बड़ा हमला
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। सोमवार को ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ ने किशनगंज से बिहार में प्रवेश किया। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह एवं पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने बिहार में राहुल गांधी का स्वागत किया। भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के तहत पश्चिम बंगाल से होते हुए बिहार पहुंचे गांधी ने कहा कि RSS एवं BJP की विचारधारा ने देश में हिंसा एवं नफरत फैलाई है। वहीं, कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपनी ही पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि हम 2029 के चुनावों के लिए स्वयं को तैयार कर रहे हैं।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर तंज कसते हुए कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, ”कांग्रेस पार्टी में कुछ बहुत ही महान तथा बुद्धिमान नेता हैं। एक ओर जहां सभी राजनीतिक पार्टियां 2024 के चुनाव के लिए कमर कस रही हैं, वहीं दूसरी ओर पूरी कांग्रेस पार्टी राजनीतिक पर्यटन कर रही है, यात्रा कर रही है। दरअसल, हम 2024 के पश्चात् यह पता लगाएंगे कि 2024 का चुनाव कैसे जीता जाए।” उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि हम 2029 के चुनावों के लिए स्वयं को तैयार कर रहे हैं। यदि हम 2024 की तैयारी कर रहे होते, तो ऐसा नहीं होता।” इंडिया गठबंधन पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, “इंडिया गठबंधन अपनी स्थापना के पश्चात् से ही गंभीर बीमारियों से ग्रस्त रहा है। फिर वो ICU में चला गया, जिसके बाद गठबंधन को वेंटिलेटर पर रखा गया। कल नीतीश कुमार ने उसका अंतिम संस्कार किया। अब INDIA गठबंधन का क्या होगा?” 

वहीं, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, “भारत जोड़ो न्याय यात्रा का हमें असम के सीएम से खूब प्रचार मिला। नीतीश कुमार के विश्वासघात के बाद किशनगंज और बिहार की जनता राहुल गांधी का स्वागत कर रही है। हमें बिहार के सीएम या असम के सीएम से कोई प्रमाणपत्र नहीं चाहिए। हमने सभी को निमंत्रण दिया है, हमने नीतीश कुमार को भी कहा था किन्तु वो तो गिरगिट निकले।” ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के तहत पड़ोसी प्रदेश पश्चिम बंगाल से होते हुए बिहार पहुंचे राहुल गांधी ने कहा कि RSS एवं BJP की विचारधारा ने देश में हिंसा एवं नफरत फैलाई है। उन्होंने कहा, "हम नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलना चाहते हैं।"

पंजाब के बाद अब केजरीवाल ने हरियाणा चुनाव को लेकर किया ये बड़ा ऐलान

भारत के लिए बड़ी खबर, मालदीव और चीन के रास्ते का रोड़ा बना ये देश

अगर आप सर्दियों में गर्मियों का मजा लेना चाहते हैं तो भारत की इन चार जगहों की कर सकते हैं सैर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -