पंजाब के बाद अब केजरीवाल ने हरियाणा चुनाव को लेकर किया ये बड़ा ऐलान
पंजाब के बाद अब केजरीवाल ने हरियाणा चुनाव को लेकर किया ये बड़ा ऐलान
Share:

चंडीगढ़: लोकसभा चुनाव नजदीक हैं तथा इंडिया गठबंधन में हलचल मची है। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पहले प्रदेश की सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की, फिर भाजपा ने इंडिया गठबंधन के सूत्रधार नीतीश कुमार को अपने पाले में लाकर विपक्ष को बड़ा झटका दे दिया। कुछ महीने पुराने विपक्षी गठबंधन को एक के बाद एक, दो बड़े झटके लग चुके हैं तथा अब गठबंधन में AAP के भविष्य को लेकर भी कयासों का दौर तेज हो गया है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने हाल ही में यह दावा किया था कि सूबे की सभी 13 लोकसभा सीटें AAP ही जीतेगी। पंजाब एवं दिल्ली में सीट शेयरिंग पर AAP एवं कांग्रेस में बातचीत चल रही है तथा इन दोनों प्रदेशों की सत्ता पर काबिज पार्टी ने हरियाणा में भी 3 सीटों की डिमांड कर दी है। 

AAP हरियाणा में एक्टिव मोड में आ गई है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के जींद में परिवर्तन जनसभा को संबोधित किया। केजरीवाल के संबोधन में कांग्रेस को लेकर तल्खी भी दिखी और नरमी भी। उन्होंने एक ओर यह कहा कि लोकसभा चुनाव में हम इंडिया गठबंधन के साथ उतरेंगे तो साथ ही विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने की घोषणा भी की। लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई में होने हैं तो वहीं विधानसभा चुनाव अक्टूबर तक होने हैं। लोकसभा चुनाव से पहले AAP की सक्रियता के मायने भी तलाशे जा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल की रैलियों को लोकसभा चुनाव में अपनी डिमांड के अनुसार, सीटें पाने के लिए कांग्रेस पर प्रेशर बनाने की रणनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज लोगों का भरोसा सिर्फ एक पार्टी, AAP पर है। उन्होंने दिल्ली एवं पंजाब सरकार के कामकाज का जिक्र किया तथा कहा कि दोनों प्रदेशों में लोग खुश हैं। आज हरियाणा में बड़े परिवर्तन की आवश्यकता है। केजरीवाल ने कांग्रेस का नाम लिए बिना हमला बोलते हुए कहा कि पहले की सरकारों से सूबे की जनता निराश है। जनता ने हर दल को मौका दिया मगर सबने सिर्फ अपनी तिजोरी भरी। दिल्ली एवं पंजाब में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने जनता से सवालिया लहजे में कहा क्या कांग्रेस, भाजपा, जेजेपी ऐसा कर सकती हैं? वे ऐसा नहीं कर सकते। सिर्फ AAP ही यह कर सकती है। केजरीवाल ने सूबे की सभी 90 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की तथा यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव हम इंडिया गठबंधन के बैनर तले लड़ेंगे। 

भारत के लिए बड़ी खबर, मालदीव और चीन के रास्ते का रोड़ा बना ये देश

अगर आप सर्दियों में गर्मियों का मजा लेना चाहते हैं तो भारत की इन चार जगहों की कर सकते हैं सैर

Jayanti Special: लाला लाजपत राय के बचपन की इमोशनल कहानी, जिसे लोग आज भी करते है याद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -