फिर विवादों में घिरी NCPL कंपनी, ठेका मजदूरों ने बंद किया काम
फिर विवादों में घिरी NCPL कंपनी, ठेका मजदूरों ने बंद किया काम
Share:

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा में SECL की कुसमुंडा खदान में कार्य कर रही नारायणी कंपनी (NCPL) एक बार फिर ख़बरों में है। रविवार को ठेका कर्मचारी काम बंद कर हड़ताल पर चले गए हैं। दीपावली में बोनस नहीं दिए जाने को लेकर कर्मचारी भड़के हुए हैं। उनका कहना है कि नियम होने के बाद भी उन्हें 3 वर्षों से बोनस नहीं प्राप्त हुआ है। वहीं दूसरी तरफ हड़ताल के बाद अभी तक कंपनी प्रबंधन की तरफ से पक्ष नहीं रखा गया है। 

मिल रही खबर के अनुसार, NCPL कंपनी खदान से मिट्टी हटाने के काम में नियोजित है। कंपनी में रविवार को पहली पाली के मजदूरों ने लगभग 12 बजे काम बंद कर हड़ताल आरम्भ कर दी। इस बंद में टिपर, ड्राइवर सहित अन्य ठेका कर्मचारी सम्मिलित हैं। काम बंद कर कर्मचारी बाहर निकल आए। इस के चलते उन्होंने ट्रेलर खड़े कर दिए तथा मिट्टी हटाने का काम भी बंद कर दिया। बाहर ही मजदूर प्रदर्शन कर रहे हैं। 

ठेका कर्मचारियों ने बताया कि कंपनी में 3 वर्षों से बोनस नहीं दिया गया है, जबकि नए नियमों के मुताबिक, सभी ठेका कर्मचारियों को देने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि उन्हें बोनस मिलना चाहिए, नहीं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का ऐलान कर रहे हैं। अभी तक नारायणी कंपनी से कोई अफसर हड़ताली कर्मचारियों से मिलने नहीं आए हैं। नारायणी फेस पर ओबी का कार्य बंद है, जिससे नुकसान भी हो रहा है। नारायणी कंपनी के चालक राजेश कुमार पटेल ने बताया कि कर्मचारियों को बोनस नहीं दिया जा रहा है, जिसके चलते आज उन्हें मजबूरन काम बंद हड़ताल करना पड़ी है। SECL के भीतर कई प्राइवेट कंपनी है। वे अपने कर्मचारियों को बोनस देती हैं, मगर नारायणी कंपनी की तरफ से नहीं दिया जा रहा है। जब तक अफसर सामने आकर बात नहीं करेंगे तथा बोनस को लेकर चर्चा नहीं होगी, तब तक सभी कर्मचारी तथा वाहनों का परिचालन बंद रखा जाएगा। 
 

कल बंद रहेगा शेयर बाजार, फिर भी 1 घंटे होगी ट्रेडिंग

रामनाथ कोविंद ने बेचा अपना घर, गदगद हुए डॉक्टर दंपति

'जनता का अपमान मत कीजिए', 'रेवड़ी' वाले PM मोदी के बयान पर बोले केजरीवाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -