जिस महिला पर हुई 'हनीट्रैप' की FIR, उसी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखा BJP नेता, मचा बवाल
जिस महिला पर हुई 'हनीट्रैप' की FIR, उसी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखा BJP नेता, मचा बवाल
Share:

सोलापुर: महाराष्ट्र के सोलापुर में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्रीकांत देशमुख को हटा दिया गया है। देशमुख का एक महिला के साथ वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के पश्चात् देशमुख ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने देशमुख का इस्तीफा मंजूर कर उन्हें उनके पद से हटा दिया है। वही सोलापुर में श्रीकांत देशमुख को भाजपा का कद्दावर नेता माना जाता है। 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां से भाजपा के जय सिद्धेश्वर आचार्य ने चुनाव जीता था। अब देशमुख का वीडियो वायरल होने से यहां भाजपा की छवि को नुकसान पहुंच सकता है। देशमुख को डेढ़ वर्ष पूर्व ही सोलापुर जिले का अध्यक्ष बनाया गया था।

बहरहाल, आरजेडी के ट्विटर अकाउंट से देशमुख का वीडियो शेयर किया था। इसमें RJD ने दावा किया था कि वीडियो में नजर आ रही महिला भाजपा की ही नेता हैं। रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार रात को श्रीकांत देशमुख ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। देशमुख ने महिला पर उन्हें 'हनीट्रैप' में फंसाने का इल्जाम लगाया। देशमुख का आरोप था कि महिला ने पहले उन्हें हनीट्रैप में फंसाया तथा बाद में ब्लैकमेल करने लगी। उन्होंने ये भी इल्जाम लगाया कि महिला उनसे 2 करोड़ रुपये देने की मांग कर रही है।

वही देशमुख की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने महिला के खिलाफ 'जबरन वसूली' का मुकदमा दर्ज किया। हालांकि, महिला को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। देशमुख की तरफ से मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। ये वीडियो महिला ने ही रिकॉर्ड किया था। वायरल वीडियो में महिला रिकॉर्डिंग करते वक़्त रो रही है, जबकि देशमुख बिस्तर पर बैठे नजर आ रहे हैं। इसी बीच देशमुख वीडियो को बंद कराने का प्रयास करते हैं। वीडियो सामने आने के बाद देशमुख ने जिला अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया। तत्पश्चात, महाराष्ट्र के भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने उन्हें पद से हटा दिया है। वही देशमुख की तरफ से जो मुकदमा दर्ज कराया गया है, उसमें उन्होंने दावा किया है कि उन्हें 'हनीट्रैप' में फंसाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, देशमुख ने 32 वर्षीय महिला पर ये आरोप लगाया है। महिला मुंबई के ओशिवारा की रहने वाली है। हालांकि, RJD का दावा है कि वीडियो में नजर आ रही महिला भाजपा नेता है। वहीं महिला ने दावा किया है कि उसके साथ देशमुख ने रिश्ते के नाम पर धोखा किया है।

CPM वर्कर की हत्या का 'झूठा' केस, 14 साल बाद बरी हुए RSS के 13 कार्यकर्ता

पंडित प्रदीप मिश्रा के आश्रम में बड़ा हादसा, भक्तों के ऊपर गिरा टेंट, 1 की मौत

भीषण संकट के बीच श्रीलंका में कैसे होगा 'एशिया कप' का आयोजन ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -