पंडित प्रदीप मिश्रा के आश्रम में बड़ा हादसा, भक्तों के ऊपर गिरा टेंट, 1 की मौत
पंडित प्रदीप मिश्रा के आश्रम में बड़ा हादसा, भक्तों के ऊपर गिरा टेंट, 1 की मौत
Share:

सीहोर: अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा सीहोर (Sehore) मौजूद कुबेरेश्वर धाम में बुधवार रात बड़ी दुर्घटना हो गई। भोजनशाला का शेड गिरने से कई भक्त चोटिल हो गए हैं। खबर है कि कन्नौज निवासी महिला भक्त उमा बाई की मौत हो गई है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। दुर्घटना को पंडित प्रदीप मिश्रा ने प्राकृतिक आपदा बताया है।

दुर्घटना के समय गुरु पूर्णिमा महोत्सव के चलते कुबेरेश्वर धाम में हजारों के आँकड़े में यहां भक्त उपस्थित थे। अचानक दुर्घटना हो जाने से लोगों में अफरा तफरी मच गई। श्रद्धालुओं के ऊपर टेंट गिरने से कई भक्त घायल हुई हैं, जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वहीं कुछ व्यक्तियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें भोपाल रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची SDRF की टीम बचाव व राहत कार्य में लगी हुई है।

वही दुर्घटना के पश्चात् पंडित प्रदीप मिश्रा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि यह तो प्राकृतिक आपदा है। प्रकृति के आगे किसकी चलती है। हवा की वजह से टेंट श्रद्धालुओं पर गिर गया तथा यह दुर्घटना हो गई। कुबेरेश्वर धाम के सभी लोग बचाव कार्य में लगे हैं। पको बता दें बुधवार को गुरुपूर्णिमा के चलते हजारों भक्त कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित गुरु दीक्षा कार्यक्रम में पहुंचे थे। 

भीषण संकट के बीच श्रीलंका में कैसे होगा 'एशिया कप' का आयोजन ?

लखनऊ के लूलू मॉल में किसने दी 'नमाज़' की इजाजत ? वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

कोविड अपडेट: भारत में पिछले 24 घंटों में 20,139 नए मामले सामने आए

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -