जिस गाने ने पवन सिंह को बनाया था स्टार उसी ने मुसीबतें भी की थी खड़ी
जिस गाने ने पवन सिंह को बनाया था स्टार उसी ने मुसीबतें भी की थी खड़ी
Share:

भोजपुरी सिंगर एवं पावरस्टार पवन सिंह आज अपना जन्मदिन मना रहे है, आज पवन सिंह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव को नजदीक से देखा। पवन सिंह का जन्म 5 जनवरी, 1986 को आरा शहर के जोकहरी गांव में हुआ था। पवन सिंह करीब बीते 20 वर्षों से गाना गा रहे तथा 15 वर्षो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में बतौर एक्टर एक्टिव हैं।

पवन सिंह को बचपन से ही गानों में रूचि थी, सिर्फ 11 साल की उम्र में उन्होंने अपना पहला भोजपुरी एल्बम निकाला, जिसका नाम था ओढ़नियां वाली से जो बहुत हिट रहा, उसके पश्चात् उन्होंने कई भोजपुरी एल्बम निकाले। किन्तु 2008 में रिलीज़ हुआ लॉलीपॉप लागेलू तथा उसका गाना जब लगावेलू जब लिपस्टिक हिले ला आरा डिस्ट्रिक खूब हिट हुआ तथा रातों रात पवन सिंह को स्टार बना दिया।

पवन सिंह पर अश्लीलता फैलाने तथा डबल मीनिंग वाले सांग गाने के आरोप भी लगते रहे हैं, एक गाना सानिया मिर्जा के नथुनिया जान मारे ला भी बहुत विवादों में रहा। 10 सितंबर 2009 को प्रबोधिनी फाउंडेशन की याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने एफआईआर के आदेश दिए थे। याचिकाकर्ता ने पवन सिंह समेत तीन भोजपुरी गायकों पर अश्लीलता फैलाने तथा टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की छवि को खराब करने का आरोप लगाया था। वही 2007 में उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भोजपुरी फिल्म रंगली चुनरिया तोहरे नाम की से कदम रखा किन्तु 2009 में आयी भोजपुरी फिल्म प्रतिज्ञा में सशक्त एक्टिंग से पवन सिंह सुर्ख़ियों में आये तथा फिल्म ने बॉक्स ऑफिस अच्छा प्रदर्शन किया, तत्पश्चात पवन सिंह को बतौर अभिनेता के तौर पर पहचान प्राप्त हुई।

नुसरत जहान ने अपनी राजस्थान यात्रा से शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सत्यजीत रे की क्लासिक फिल्म 'अपुर संसार' को किया जाएगा प्रदर्शित

राज चक्रवर्ती जल्द ही एक और टीवी शो का करेंगे निर्माण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -