वर्षा काल में पुल पर हुए गढ्ढे, दुर्घटना को दे रहे आमंत्रण
वर्षा काल में पुल पर हुए गढ्ढे, दुर्घटना को दे रहे आमंत्रण
Share:

पानसेमल से रविन्द्र सोनिस की रिपोर्ट 

बड़वानी। खेतिया सेंधवा मार्ग पर ग्राम मेलन - निसरपुर के बीच मेलन नदी पर बनी पुलिया पर  बड़े बड़े  गढ्ढो हो गए है। आपको बता दे की मेलन नदी पर बनी इस पुलिया का निर्माण राज्य सेतु निगम द्वारा कराया गया था जिस पर अब बड़े-बड़े गड्ढे होने के साथ-साथ पुलिया के सरिये  दिखाई देने लग गए हैं। 

गढ्ढो के कारण वाहन हिचकोले लेते गुजर रहे है ,पुलिया पर हुए गढ्ढो के कारण दुर्घटना होने की संभावना बढ़ गयी है। वही वाहनों को भी नुकसान हो रहा है। मध्य प्रदेश राज्य सड़क विकास निगम द्वारा 100 करोड़ से अधिक की लागत का खेतिया सेंधवा मार्ग बनाया गया किंतु पूर्व से निर्मित इस पुलिया का निर्माण अथवा सुधार उनके द्वारा नहीं किया गया। 

खेतिया सेंधवा मार्ग अब मध्य प्रदेश राज्य सड़क विकास निगम द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित किया जाना बताया जा रहा है।  जिसके चलते  यह तय नही हो पा रहा कि इसका सुधार कार्य कैसे व कौन करेगा?? सुधार कार्य न होने से पुलिया की स्थिति खराब हो रही है जिस पर खेतिया सेंधवा राजमार्ग का सारा परिवहन होता है  क्षेत्र के ग्रामीणों नागरिकों का कहना है कि यह पुलिया जब से बनी है तब से यह खस्ता हालत में ही है, जब सड़क बनी तब उम्मीद थी कि पुलिया बनेगी। वर्षा काल में आई बारिश  से यह पुलिया  क्षतिग्रस्त हैं जो दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रही है समय रहते प्रशासन ने इस पर ध्यान देकर इसे दुरुस्त करना चाहिए  ताकि दुर्घटना को टाला जा सके।

लखीमपुर हिंसा: जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा

'दिग्विजय सिंह हैं 'हिंदू विरोधी', वीडियो शेयर कर BJP के इस नेता ने दिया बड़ा बयान

'पैसे दो और किसी का भी फोन हैक करवा लो', इस कंपनी के ऑफर ने मचाई खलबली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -