आज से शुरू होगा नोबल पुरस्कारों का ऐलान, चिकित्सा क्षेत्र में विजेता के नाम की घोषणा से होगी शुरुआत
आज से शुरू होगा नोबल पुरस्कारों का ऐलान, चिकित्सा क्षेत्र में विजेता के नाम की घोषणा से होगी शुरुआत
Share:

वाशिंगटन: नोबेल पुरस्कारों का ऐलान आज यानि सोमवार से शुरू हो रहा है। स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में आज चिकित्सा के क्षेत्र पुरस्कारों की घोषणा की जाएगी, जबकि मंगलवार को भौतिकी के क्षेत्र में विजेता का ऐलान किया जाएगा। इसके बाद 14 अक्टूबर तक पांच अन्य क्षेत्रों में भी विजेताओं के नाम घोषित किए जाएंगे। 

स्वीडिश अकादमी 2018 और 2019 दोनों ही सालों के लिए साहित्य नोबेल पुरस्कारों की घोषणा करेगी। गत वर्ष उभरे यौन उत्पीड़न के मामले के कारण 2018 के साहित्य नोबेल के ऐलान को अकादमी ने स्थगित कर दिया था। उल्लेखनीय है कि 1901 से 2018 के बीच चिकित्सा के क्षेत्र में 109 नोबेल पुरस्कार प्रदान किए जा चुके हैं। कुल 216 नोबल विजेताओं में 12 महिलाओं के नाम शामिल हैं, जिनमें से दो महिलाओं को वर्ष  2009 में एक साथ सम्मानित किया गया था।

इंसुलिन की खोज करने वाले फ्रेडरिक जी. बैंटिंग ने वर्ष 1923 में महज 32 वर्ष की आयु में यह पुरस्कार प्राप्त किया था। चिकित्सा के क्षेत्र में जी बैंटिंग अब तक के सबसे युवा नोबेल पुरस्कार विजेता हैं। वहीं, 87 वर्षीय पेटोन राउस सबसे उम्रदराज नोबेल पुरस्कार विजेता हैं। उन्हें ट्यूमर इंड्यूसिंग वायरस की खोज करने के लिए 1966 में इस पुरस्कार से नवाज़ा गया था।

सानिया मिर्जा को टेनिस नहीं खेलने की मिली थी सलाह, जानें क्यों

भारत को लेकर मुशर्रफ के बिगड़े बोल, कहा- खून की आखिरी बूँद तक लड़ेगी हमारी फ़ौज

भूकंप के झटकों से फिर दहला PoK, एक की मौत 10 घायल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -