ट्रेडिशनल लुक में मौनी रॉय लेकर आईं जबरदस्त ट्विस्ट, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें
ट्रेडिशनल लुक में मौनी रॉय लेकर आईं जबरदस्त ट्विस्ट, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें
Share:

मनोरंजन जगत की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री मौनी रॉय सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय रहती हैं। वह अपने प्रशंसकों के लिए आए दिन अपनी ग्लैमरस फोटोज साझा करती रहती हैं जो पोस्ट होते ही वायरल हो जाती हैं। मौनी वेस्टर्न के साथ ट्रेडिशनल अवतार में भी कहर बरपाती हैं। हाल ही में उन्होंने ट्रेडिशनल अवतार में फोटोशूट करवाया है जो प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहा है।

बता दे कि मौनी ने ग्रीन कलर के लहंगे में फोटोशूट करवाया है। वही इस लुक में उन्होंने अपने बालों से ट्विस्ट दिया है। मौनी ने लहंगे के साथ दो चोटी की हैं। जो उनके लुक को बहुत अलग बना रहा है। इसके साथ ही मौनी ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा था- जब आप उन सभी चीजों में प्यार भर देते हैं जो आप करते हैं। यह आश्चर्य है। आपका आश्चर्य।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by mon (@imouniroy)

इसके साथ-साथ मौनी के प्रशंसक तथा मनोरंजन जगत के मशहूर स्टार्स भी उनकी फोटोज पर कमेंट करने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं। मौनी की फोटोज को लाखों लोग लाइक कर चुके हैं। वही एक प्रशंसक ने फायर इमोजी पोस्ट की। वहीं एक ने लिखा- आप मैजिक हो। वही ये पहली बार नहीं है जब मौनी रॉय की किसी तस्वीर ने सोशल मीडिया पर इतनी धूम मचाई हो, आए दिन ही मौनी रॉय की फोटो पोस्ट होते ही छा जाती है।

ढाई साल से इस बंद टीवी शो के स्टार्स को नहीं मिली पेमेंट, अब किया खुलासा

शिल्पा के बाद शो से गायब हुईं गीता कपूर, क्या छोड़ दिया शो?

बिग बॉस ओटीटी में होगी इस मशहूर कपल की एंट्री

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -