इमरान खान पर हुआ कातिलाना हमला, लहूलुहान हुए पूर्व PM
इमरान खान पर हुआ कातिलाना हमला, लहूलुहान हुए पूर्व PM
Share:

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की रैली में गोलीबारी हुई है। उस गोलीबारी में स्वयं इमरान खान भी घायल हुए हैं। उनके अतिरिक्त चार और लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है। वहीं इमरान खान को पास के ही चिकित्सालय में भर्ती करवा दिया गया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इमरान खान इस वक़्त पाकिस्तान में आजादी मार्च निकाल रहे हैं। वे वर्तमान सरकार के खिलाफ सड़क पर निरंतर प्रदर्शन कर रहे हैं। जब से तोशखाना मामले में इमरान अपराधी पाए गए हैं, उनकी ओर से आजादी मार्च का आरम्भ किया गया है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को भी उनकी आजादी मार्च निकाली गई थी। किन्तु इस बार वहां पर गोलीबारी हुई जिसमें इमरान खान घायल बताए जा रहे हैं। उनके अतिरिक्त पूर्व राज्यपाल इमरान इस्मेल भी इस गोलीबारी में चोटिल हुए हैं। 

साथ ही बताया जा रहा है कि इस गोलीबारी में इमरान खान को पैर में गोली लगी है। उनके अतिरिक्त पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ के कई दूसरे नेता भी इस गोलीबारी में घायल हुए हैं। वही अचानक हुई इस घटना से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है तथा अब पुलिस द्वारा मामले की जाँच की जा रही है।   

सुप्रीम कोर्ट में विजय माल्या को बड़ा झटका, वकील ने केस लड़ने से किया इंकार

लाडलियों को शिक्षा के लिए मिलेंगे 25 हजार रूपये- मंत्री कमल पटेल

10 आरोपी जिला बदर, जिला दण्डाधिकारी ने दिए आदेश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -