गोलीकांड की मास्टरमाइंड पुष्पा पुलिस की गिरफ्त में, बेटे के हाथ में दी थी बन्दुक
गोलीकांड की मास्टरमाइंड पुष्पा पुलिस की गिरफ्त में, बेटे के हाथ में दी थी बन्दुक
Share:

मुरैना। शहर के लेपा गांव में शुक्रवार को पुरानी रंजिश के चलते गांव में गोलीकांड हुआ था, जिससे लेपा गांव ही नहीं पूरा मुरैना की रूह काँप उठी थी। इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड पुष्पा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस पर दस हजार रुपये का इमान घोषित किया गया था। यह वही महिला है जो अपने बेटे को बन्दुक देते हुए बता रही थी कि किस-किस को गोली मारनी है।

शुक्रवार को इस गोली काण्ड में एक ही परिवार के 8 लोगों को गोली मारी गई थी। इसमें  6 लोगों की मौत हो चुकी है, इस दिल दहलाने वाली वारदात का एक वीडियो भी सामने आया था। जिसमे अजीत नामक युवक ने एक-एक करके लोगों को गोली मारी थी। आरोपी अजीत के पास खड़ी उसकी मां पुष्पा देवी अपने बेटे को बता रही थी कि अब किसे गोली मारनी है।

इस मामले में फरार चल रहे अन्य सभी आरोपियों पर मुरैना पुलिस ने 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। दस हजार की इनामी महिला आरोपी पुष्पा देवी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे बाद फरार चल रहे अन्य आरोपियों पर 10 हज़ार के इनाम को बड़ा कर अब 30-30 हजार कर दिया है।

राजधानी में जुटे प्रदेशभर के संविदा स्वास्थ्यकर्मी, परिवार संग कर रहे भूख हड़ताल

तेज रफ़्तार कार ने ली टीआई की जान, चालक मौके से फरार

'अतीक का बेटा अली अभी जिंदा है, इंशाल्लाह पूरा हिसाब लिया जाएगा..', सज्जाद मुगल की खुली धमकी!
    

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -