2 पत्नियों के साथ रहता था शख्स, एक को बालकनी से लगा नीचे फेकने और फिर...
2 पत्नियों के साथ रहता था शख्स, एक को बालकनी से लगा नीचे फेकने और फिर...
Share:

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ एक व्यक्ति ने अपनी पहली बीवी के साथ मिलकर दूसरी बीवी के साथ मारपीट की। तत्पश्चात, उसे बालकनी से नीचे फेकने की कोशिश की। पुलिस की तहकीकात में सामने आया है कि अपराधी अपनी पहली पत्नी से अलग होने के पश्चात् दूसरी महिला के साथ रह रहा था। मगर बाद में दोनों का सुलह हो गया तथा दोनों एक साथ रहने लगा। इसी बात को लेकर आरोपी का विवाद हुआ।

घटना बाणगंगा थाना इलाके के नरवल की है। यहां के रहने वाली पूजा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपने ससुराल वालो से अलग रह रही थी। पीड़िता के पति जितेन्द्र का उसकी पहली पत्नी से अलग हो गया था, तत्पश्चात, उसने पीड़िता के साथ रहना शुरू किया। लेकिन, कुछ दिनों पश्चात् ही अपराधी पति का फिर से पहली पत्नी से समझौता हो गया तथा दोनों साथ में रहने लगे।

वही इसके चलते पीड़िता पूजा अपने ससुराल से अलग रहने लगी। फिर पति जितेन्द्र उसकी पहले की पत्नी गायत्री, सास बसंती बाई एवं ननद पायल अचानक से उसके घर पर आए तथा गाली गलौज करने लगे। फिर सास, ननंद और पहली पत्नी गायत्री ने पीड़िता को पकड़ा। फिर जितेन्द्र उसे जान से मारने की नियत से चाकू एवं ईट से मारना आरम्भ कर दिया। पुलिस के अफसर राजेश दंडोतिया ने बताया कि पीड़िता पूजा की शिकायत पर पुलिस ने अपराधी पति, पहली पत्नी गायत्री, सास बसंतीबाई एवं ननद पायल के खिलाफ धारा 307 सहित अन्य धाराओं में FIR दर्ज की है। चारों अपराधियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। मामले में तहकीकात की जा रही है। वहीं, चोटिल पत्नी का उपचार चिकित्सालय में चल रहा है। 

'जब तक हिमंत बिस्वा सरमा जिंदा है, बाल विवाह नहीं होने देगा': असम CM

'हथियार लेकर आ रहे किसान', किसानों आंदोलन पर बोले त्रिवेंद्र सिंह रावत

बीजेपी का गठबंधन भूल गई? कांग्रेस नेता दीक्षित का तीखा जवाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -