शख्स ने ब्लेड से काटा अपना प्राइवेट पार्ट, चौंकाने वाली है वजह
शख्स ने ब्लेड से काटा अपना प्राइवेट पार्ट, चौंकाने वाली है वजह
Share:

सहारनपुर: यूपी के सहारनपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ एक व्यक्ति ने ब्लेड से अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया। तत्पश्चात, उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया। फिलहाल, शख्स की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना नागल थाना इलाके के एक गांव की है। दरअसल, शख्स अपने छोटे भाई और उसकी पत्नी द्वारा लगाए जा रहे आरोपों से परेशान था। इसीलिए उसने ये कदम उठा लिया।

प्राप्त खबर के अनुसार, शुक्रवार को यहां एक घर से चीखने-चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं। आस-पास के लोगों को शक हुआ तो वे उस घर में जा पहुंचे। घर में एक व्यक्ति खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था। पूरा फर्श भी खून से लाल हो रखा था। व्यक्ति की हालत बेहद गंभीर थी। पड़ोस के लोग तुरंत उसे नजदीकी चिकित्सालय लेकर पहुंचे। किन्तु चोटिल व्यक्ति की हालत इतनी गंभीर थी कि उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। फिलहाल व्यक्ति का उपचार जारी है।

पुलिस के अनुसार, 58 वर्षीय शख्स का कहना है कि वह अविवाहित है। उसने आरोप लगाया कि उसका छोटा भाई एवं उसकी पत्नी हमेशा उस पर छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगाते हैं। कहते हैं कि वो अपने छोटे भाई की बीवी से छेड़छाड़ करता है। इसी वजह से उनके घर में हमेशा कलेश रहता है। बृहस्पतिवार को भी इसी बात को लेकर उनके बीच पहले बहस हुई। बात मारपीट तक पहुंच गई। 

तत्पश्चात, तंग आकर वह अपने कमरे में चला गया। उसने ब्लेड से अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया। किन्तु तभी उसकी चीख सुनकर पड़ोसी वहां आ गए। उन्होंने उसे चिकित्सालय पहुंचाया। कहा जा रहा है कि गुप्तांग कटने के कारण व्यक्ति का खून अधिक बह गया जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, पुलिस का इस मामले में कहना है कि अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। फिर भी पुलिस अपने तरीके से हर पहलू पर तहकीकात कर रही है। साथ ही परिजनों एवं ग्रामीणों से भी मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

'आज का भारत अलग, खुद अपने समाधान खोजने में सक्षम..', दुनिया के सामने जयशंकर ने फिर दोहराया देश का स्टैंड

'ममता बनर्जी को पीछे से किसी ने नहीं दिया धक्का..', बंगाल सीएम के गिरने पर TMC का बयान

तेलंगाना में भाजपा को लगा झटका, टिकट न मिलने से नाराज़ जितेंद्र रेड्डी कांग्रेस में हुए शामिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -