'हिंदुस्तान की सबसे भ्रष्ट पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को नैतिकता सिखाएंगे', मोदी सरकार पर भड़के संजय सिंह
'हिंदुस्तान की सबसे भ्रष्ट पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को नैतिकता सिखाएंगे', मोदी सरकार पर भड़के संजय सिंह
Share:

नई दिल्ली: राष्ट्रिय राजधानी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को उच्च न्यायालय से कोई राहत नहीं मिली। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद हैं। इस बीच दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने AAP के हेडक्वार्टर के बाहर केजरीवाल के खिलाफ खूब विरोध प्रदर्शन किया तथा उनका इस्तीफा मांगा। संजय सिंह ने पूछा, 'क्या मोदी सरकार तिहाड़ जेल को गैस चैंबर में परिवर्तित करना चाहती है?'

संजय सिंह ने कहा, "हिंदुस्तान की सबसे भ्रष्ट पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को नैतिकता सिखाएंगे, जिसने की मुख्यमंत्री की कुर्सी को लात मार‌ दी। आईआरएस अधिकारी की नौकरी छोड़ दी।‌" संजय सिंह ने कहा कि केजरीवाल को धमकी दी जा रही है। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि सीएम केजरीवाल अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे। दरअसल, भगवंत मान एवं अरविंद केजरीवाल की बैठक होनी थी मगर संजय सिंह ने कहा कि टोकन देने के बाद वापस ले लिया गया। मणिपुर की घटना का जिक्र करते हुए संजय सिंह ने कहा कि मणिपुर के मुख्यमंत्री को पहले इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज सवाल नैतिकता का नहीं है। आज यदि नैतिकता का सवाल होता तो मणिपुर के मुख्यमंत्री का इस्तीफा होता, अजय मिश्र टेनी का इस्तीफा होता, नैतिकता का सवाल होता तो चुन-चुन कर भ्रष्टाचारियों को मंत्री के पद पर नहीं बिठाया जाता। 

भाजपा द्वारा इस्तीफे की मांग पर संजय सिंह ने कहा, "आप केजरीवाल को नैतिकता सिखा रहे हैं? बीजेपी एक नंबर के बेईमान है तथा हिंदुस्तान की भ्रष्ट पार्टी है। आज कोई चपरासी की नौकरी नहीं छोड़ता लेकिन जब 49 दिनों के सीएम बने थे तब अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा कि यह सवाल नैतिकता का नहीं बल्कि भारत के लोकतंत्र को बचाने का है। संजय सिंह ने कहा कि यदि आज अरविंद केजरीवाल इस्तीफा दे देंगे तो AAP को समाप्त कर दिया जाएगा। दिल्ली से लेकर पंजाब के मंत्रियों और विधायकों को जेल में डाला जाएगा विधायकों को तोड़ा जाएगा। स्टालिन, ममता बनर्जी, अखिलेश, तेजस्वी को ये जेल में डालेंगे। ये पूरे देश की विपक्षी पार्टियों को समाप्त कर देंगे। संजय सिंह ने बताया कि विधायकों को मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश देने के मामले में जांच कमेटी बिठा दी गई है।  

नवरात्रि में देवी माँ के मंदिर में तोड़फोड़ कर दिवार पर लिख दिया XXX, लोगों ने मचाया हंगामा

लोकसभा चुनाव से पहले गुना में बड़ा हादसा, 2 BJP नेताओं की हुई मौत

केजरीवाल को कोर्ट से दूसरा झटका, खारिज की ये याचिका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -