कपिल के घर से यह शख्स हुआ गिरफ्तार
कपिल के घर से यह शख्स हुआ गिरफ्तार
Share:

टेलीविजन के सबसे चर्चित व हास्यास्पद मनोरंजक शो 'द कपिल शो' के बारे में तो आप को पता ही है जिसमे की कपिल का परिवार अपनी चुलबुली शरारतों से दर्शको का मनोरंजन करते हुए नजर आते रहे है. अब एक बार फिर से कपिल के इस शो के चर्चे है. खबरो के मुताबिक उत्तरप्रदेश एसटीएफ ने कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो के स्क्रिप्‍ट राइटर रामाभिषेक सिंह को मुंबई से अरेस्‍ट किया है। उस पर आजमगढ़ में 2 लोगों की हत्या का आरोप है।

घटना के बाद 7 साल से वह फरार था और मुंबई में नाम बदलकर रह रहा था। पुलिस काफी दिनों से उसकी तलाश कर रही थी। उत्तर प्रदेश में उस पर 30 हजार का इनाम रखा गया था। रामाभिषेक कलर्स पर आने वाले 'नाइट्स विद कपिल' और अब सोनी पर आने वाले 'द कपिल शर्मा शो' की स्क्रिप्ट लिखता था। पुलिस ने बताया है कि यह पूरा ही मामला जमीनी विवाद के रूप में सामने आया है. मामला 2009 में आजमगढ़ में हुए एक मर्डर से जुड़ा है। आजमगढ़ के मऊपरासिन निवासी रामाभिषेक के दादा विभूति नारायण सिंह गांव के स्कूल के मैनेजर थे।

उनका पूर्व प्रधान भूरे सिंह से जमीनी विवाद चल रहा था। 2009 में रामाभिषेक, उसके पिता और दोस्त मनोज सिंह ने अपने अन्य साथियों के साथ भूरे सिंह समेत कई विरोधियों पर हमला किया। हमले में भूरे सिंह तो बच गया, लेकिन रामनरेश शर्मा और रामेश्वर राम की मौत हो गई। वहीं, 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गईं। इसके बाद 2011 में 50 हजार के इनामी मनोज सिंह को तो गोरखपुर से अरेस्ट कर लिया गया, लेकिन रामाभिषेक फरार चल रहा था। उसकी पत्नी बैंकॉक में एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती है.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -