आम खाने से नव विवाहिता की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में तोड़ा दम
आम खाने से नव विवाहिता की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में तोड़ा दम
Share:

इंदौर। शहर के राजेन्द्र नगर में रहने वाली एक नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। बताया गया है कि सोमवार को खाना खाने के बाद उसने आम खाए थे। जिसके बाद उसे बेचैनी होने लगी। उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां उपचार के बाद रात में उसने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक बिजलपुर में रहने वाली अर्चना (23) पति चेतन अटेरिया की यूनीक अस्पताल में सोमवार रात मौत हो गई। ससुर बंशीलाल ने बताया कि अर्चना ने सोमवार को खाना खाने के बाद आम खाए। जिसके बाद उसे बेचैनी होने लगी। उसे नजदीक ही प्राइवेट डॉक्टर प्रदीप जोशी के पास ले गए। उन्होंने ट्रीटमेंट शुरू कर आधे घंटे रुकने के लिए कहा।

लेकिन अर्चना को घर पर चक्कर आने लगे। परिवार के लोगों उसे उपचार के लिए यूनीक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी रात में मौत हो गई। अर्चना के पति चेतन पेशे से किसान हैं और प्रॉपर्टी का काम भी करते हैं। करीब डेढ़ साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। पुलिस के मुताबिक मामला संदिग्ध है। जिसे जांच में लिया गया है।

मध्यप्रदेश विधानसभा पहुंचे राहुल गांधी..., कमलनाथ से करि टिकट की मांग

घर मे आग लगने से पति-पत्नी सहित दो बच्चे बुरी तरह झुलसे, इलाज के दौरान मासूमो की मौत

शराब के नशे में धुत शिक्षक पहुंचा स्कूल, कक्षा में किया पेशाब

Share:
रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -